फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2018: इन जगहों पर होली खेलने का मजा अलग है, दिन और समय कर लें नोट

Wed, 21 Feb 2018 10:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Holi events of 2018 in india will add more colours to your happiness
holi 2018

चाहे सपना चौधरी के डांस के दीवानों की बात हो या होली पर सेल्फी के क्रेजी लोगों की, मूड फ्रेश करना चाहते हैं तो साल 2018 के इन होली इवेंट्स में हिस्सा जरूर लीजिए। खास बात यह है कि ये इवेंट्स एक दिन नहीं 2 से 3 दिन तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से शहरों में होली के बड़े इवेंट्स होने वाले हैं।  

Holi events of 2018 in india will add more colours to your happiness
holi 2018
बेंगलुरु
बेंगलुरु के लोग इस साल होली का जश्न एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे 3 दिनों तक मना सकते हैं। जी हां ढेर सारी मस्ती और खुशी के बीच 'गुलाल 2018' इस साल का सबसे बड़ा होली इवेंट ऑर्गनाइज करने जा रहा है। खास बात यह है कि वहां इस तरह का यह पहला इवेंट होगा जो पूरे 3 दिन तक चलेगा। ये इवेंट 2 मार्च 2018 शुक्रवार से 4 मार्च 2018 रविवार तक सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगा।  

बात अगर शो के टिकट की कीमत करें तो इस शो के लिए लड़कियों को 499 रुपए चुकाने होंगे, जबकि स्टैग एंट्री लेने वालों को 699 रुपए का भुगतान करना होगा। जो लोग होली अपने पार्टनर के साथ मनाना चाहते हैं वो लोग सिर्फ 1299 रुपए चुकाकर ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं।

इस इंवेट में रंग, पिचकारी, ड्रिंक,खाना, पुलिस प्रोटेक्शन से लेकर कार पार्किंग तक के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल्दी कीजिए अगर आप भी इस इंवेट का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो बता दें, इसमें भाग लेने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2018 है। 
 
Holi events of 2018 in india will add more colours to your happiness
holi 2018

लखनऊ
वहीं जो लोग होली पर अपनी खूबसूरत यादों को संजोकर रखना चाहते हैं ऐसे लोगों के लिए लखनऊ ने प्री होली फोटोशूट का इंतजाम किया है। यहां स्टूडेंट से लेकर आम लोगों तक सभी लोगों के लिए 21 से लेकर 25 फरवरी 2018 तक होली प्री फोटोशूट ऑर्गनाइज किया है। जिसमें जर्नल एंट्री करने वालों को 1500 और स्टूडेंट एंट्री लेने वालों को 1000 रूपए चुकाने होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi events of 2018 in india will add more colours to your happiness
holi 2018
मुंबई
मौज मस्ती के लिए पहचाने जाने वाले शहर मुंबई के लोग इस साल होली का जश्न बेहद जुदा अंदाज में मना सकते हैं। यहां दो दिन तक होली का इंवेट चलने वाला है।  'फेस्टिवल कैम्पिंग' नाम से फेमस इस इंवेट में नेचुरल कलर के साथ, रेन डांस, लेक साइड कैम्पिंग और डीजे के साथ चेंजिंग सुविधा भी उपबल्ध होगी। यहां मौजूद लोग फेमस ठंडाई का भी लुत्फ ले सकेंगे। इस इंवेंट में भाग लेने के लिए आपको 2335 की कीमत चुकानी पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
Holi events of 2018 in india will add more colours to your happiness
holi 2018
दिल्ली
दिल्ली के द्वारका में इस बार सपना चौधरी के दीवानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां 1 मार्च को शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल में सपना चौधरी के डांस की लाइव  परफॉर्मेंस रखी गई है। शो की टैग लाइन है, 'लेटस डू तांडव ऑन दिस होली'। यह शो एक मेगा इवेंट होने वाला है जो 10 घंटों तक लगातार चलेगा। जिसमें 1500 लोगों के साथ, नेचुरल रंग, वाटर गन, डोल, रेन डांस, होली स्नैक्स के साथ मनोरंजन की कई चीजें मौजूद होगी। इस शो के लिए महिलाओं को 499 तो पुरुषों को 599 और कपल को 799 कीमत चुकानी पड़ेगी।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed