फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्सा करना भी होता है अच्छा, तुरंत करें जाहिर वरना...

Tue, 19 Sep 2017 09:17 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
expressing anger is important for your health know the benefits
रहिए कूल
अक्सर लोगों को आपने कहते हुए सुना होगा कि गुस्सा करना गलत बात है। गुस्से में इंसान अपने आपे से बाहर चला जाता है और उसकी सोचने समझने की शक्ति बिल्कुल कम हो जाती है। 


इसके अलावा कुछ लोगों को आपने मुट्ठी बांधे गुस्से को दबाते हुए जरूर देखा होगा या फिर कभी खुद भी ऐसी परिस्थिति से गुजरे होंगे। वहीं मनोवैज्ञानिकों की मानें तो गुस्से को दबाने से कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं इसलिए गुस्से को जाहिर करना अच्छा होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि गुस्से को जाहिर करने से क्या फायदे होते हैं।

पढ़ें- अगर चीजों को गौर से देखने पर भी सहम जाते हैं आप, तो मामला गड़बड़ है..
expressing anger is important for your health know the benefits
लड़ते हैं पति-पत्नी - फोटो : self
गलतियों को समझने में मिलती है मदद
गुस्सा आने पर बहुत से लोग उसे अपनी मुट्ठी बांधकर दबाने की कोशिश करते हैं। अमेरिका और रशिया में एक स्टडी के मुताबिक जिन लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया उनका कहना है गुस्से में कई लोग बहुत सारे काम ऐसे कर देते हैं जिसके बारे में उन्हें उस समय समझ नहीं आता लेकिन दिमाग ठंडा होने के बाद गलतियों को समझने में मदद मिलती है। 

पढ़ें- ये खास जूस पलभर में दूर कर देगा तनाव, आप भी करें ट्राई
expressing anger is important for your health know the benefits
रहिए कूल
खुद को सफलता के मुकाम पर पहुंचाने में मददगार
अक्सर ऐसा देखा गया है कि गुस्सा लोगों को उत्साहित करने का काम करता है। बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनमें इस बात का गुस्सा होता है कि वो अपनी जिंदगी में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए जितना उन्होंने सोचा था और यही गुस्सा धीरे धीरे उनके अंदर जिद बन जाता है जिसकी वजह से वो समाज में अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब होते हैं।

पढ़ें- काम के बीच में ब्रेक लेकर जरूर खेलें मोबाइल में गेम्स, होगा ये बड़ा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन
expressing anger is important for your health know the benefits
रहिए कूल
गुस्से से रुक सकती है हिंसा
वैसे तो गुस्सा और हिंसा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अगर सही समय में गुस्सा बाहर आ जाए तो वो हिंसा होने से रोक सकता है। हिंसा गुस्से का विकराल रूप होता है ऐसे में गुस्सा जाहिर करना किसी भी बड़ी हिंसा से बचाव कर सकता है।
 
विज्ञापन
expressing anger is important for your health know the benefits
relationship
दिल में कड़वाहट हो जाना
अक्सर लोग किसी न किसी चीज को लेकर नाराज तो होते हैं लेकिन उन्हें इस बात का पता भी नहीं लगने देते कि वो उनसे नाराज हैं। ऐसे में गुस्सा धीरे धीरे उनके दिल में सामने वाले शख्स के लिए कड़वाहट ला देता है यहां तक की एक समय ऐसा आता है कि आप उस इंसान को नजरअंदाज करने लगते हैं। इसलिए हो सके तो जिससे भी आप नाराज हैं उससे अपने दिल की बात जरूर बताएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed