सोनम कपूर को ऐसे ही बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहकर नहीं पुकारा जाता, वो जिसके साथ रहती हैं उसका पूरा लुक ही बदल देती हैं। अब उनके पति आनंद आहूजा को ही ले लीजिए। जी हां शादी से पहले आनंद बहुत ही सिंपल लुक में दिखाई देते थे लेकिन सोनम से मिलने के बाद उनका पुरा लुक ही बदल गया है। मंगलवार को सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। आइए देखते हैं बॉलीवुड की फैशनिस्टा का साथ पाकर आनंद आहूजा किस तरह निखर गए हैं ।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी की खबरें लंबे समय से मीडिया में सुर्खियां बनी हुई थी। दोनों के परिवार वालों ने मिलकर इस अफवाहों पर विराम लगाते हुए 8 मई को इस क्यूट कपल की शादी करवा दी।
आनंद अहूजा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं।एक अनुमान के मुताबिक वह करीब 3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं। आनंद को घूमने और फुटबॉल खेलने का बहुत शौक है। इसके अलावा उनको जूतों का भी बहुत शौक है और अपने इसी पैशन को उन्होंने अपना बिजनेस भी बना लिया।
आनंद ने वेज नॉन वेज नामक मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी शुरू की है। इसके अलावा वह 'Bhane'नाम की कंपनी के भी मालिक हैं।
आनंद और सोनम को 2014 में एक कॉमन फ्रेंड प्रेरणा ने मिलवाया था। पहली ही मुलाकात में आनंद सोनम पर फिदा हो गए थे और उन्होंने कुछ दिन बाद ही उन्हें प्रपोज कर दिया था।