फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feeling Lazy at Office: ऑफिस में काम करते हुए आती है नींद? इन टिप्स को फॉलो कर सुधारे यह आदत

Thu, 06 Feb 2025 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Feb 2025 10:32 AM IST
सार

lazy people at work: क्या आप भी ऑफिस में अक्सर झपकी या नींद आने की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां तो ऐसे आप अकेले नहीं हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Feeling Lazy at Office Do you feel sleepy while working in the office Follow these tips to improve it
ऑफिस में आ रही है नींद तो क्या करें - फोटो : इंस्टाग्राम

how to not be lazy: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आलस की समस्या सामने आती ही रहती है। कई बार देखा गया है कि लोगों को काम करते-करते ही बहुत नींद आती है और इस समस्या से काफी परेशान भी रहते हैं। इससे काम भी काफी ज्यादा प्रभावित होता है और धीरे-धीरे प्रोडक्टिविटी भी कम हो ही जाती है। क्या आप भी ऑफिस में अक्सर झपकी या नींद आने की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां तो ऐसे आप अकेले नहीं हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Feeling Lazy at Office Do you feel sleepy while working in the office Follow these tips to improve it
ऑफिस में आ रही है नींद तो क्या करें - फोटो : इंस्टाग्राम

रोजाना आलस आने के कई बड़े कारण हो सकते हैं। जैसे नींद की कमी, गलत खान-पान या फिर लगातार बढ़ता हुआ स्ट्रेस। इसके अलावा अगर आपका मन किसी काम में नहीं लग रहा है तो भी आपको बहुत आलस आ सकता है। हालांकि, आपको इससे बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में कुछ बेसिक टिप्स करने के बाद भी आप इससे निजात पा सकते हैं।

Feeling Lazy at Office Do you feel sleepy while working in the office Follow these tips to improve it
ऑफिस में आ रही है नींद तो क्या करें - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी नींद पूरी करें
सबसे पहले आपको पूरी नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए। सोने से पहले फोन या लैपटॉप पर काम करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यही नहीं, सोने से पहले अपने सारे काम अच्छे से पूरे कर लेने है। इससे आप निश्चिंत होकर से सकते हैं और समय से सुबह उठ सकते हैं। इससे आप सुबह काफी रीफ्रेश भी फील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Feeling Lazy at Office Do you feel sleepy while working in the office Follow these tips to improve it
ऑफिस में आ रही है नींद तो क्या करें - फोटो : इंस्टाग्राम

अच्छी डाइट लें
अच्छी नींद लेने के लिए आपको अच्छी डाइट लेने की जरूरत है। आपको अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करने की जरूरत है। इसके साथ ही कोशिश कीजिए कि आप रोजाना अपनी डाइट में दाल जरूर खाएं। यही नहीं, इसके साथ ही आपको बाहर के खाने या जंक फूड से भी बच कर रहना है और बाहर के खाने से परहेज करना है।

विज्ञापन
Feeling Lazy at Office Do you feel sleepy while working in the office Follow these tips to improve it
ऑफिस में आ रही है नींद तो क्या करें - फोटो : इंस्टाग्राम

काम के बीच में लें ब्रेक
ऑफिस में लगातार काम करने से भी बचना चाहिए। जब आप लगातार काम करते हैं तो आपका शरीर काफी थक जाता है और आपको आलस या नींद आने लगती है। ऐसे में यह जरूरी है कि काम के बीच हर 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। ब्रेक दौरान थोड़ा वॉक करना और ताजी हवा लेने की बहुत जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed