आप मोटापे के कई कारणों के बारे में जानते होंगे लेकिन ये जानकर आपको शायद हैरानी हो कि इसकी एक मुख्य वजह आपका पार्टनर भी हो सकता है। जी हां, इस पर कई शोध भी हो चुके हैं जिनमें से फीमेलफर्स्ट ऑनलाइन की ओर से करवाए गए सर्वे के अनुसार, रिलेशनशिप में रहने से लड़का और लड़की दोनों के वजन में वृद्धि पाई गई।
उन्होंने इसे 'पैशन पाउंड' का नाम दिया जिसके तहत किसी व्यक्ति के साथ भावात्मक रिश्ते बना लेने से मानसिक संतुष्टि मिलती है। ऐसे में जाहिर है कि आप खाना भी ज्यादा खा लेते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह रिश्ते में रहने की वजह से आपका वजन बढ़ता है।
खबरदार! डाइटिंग को पलीता लगा सकता है आपके साथ रहने वाला ये करीबी शख्स
- रिलेशनशिप में लोग डेट पर तो जाते ही हैं और ऐसे में बाहर का खाना भी वे जरूर खाते हैं। ये आदत उनके मोटापे का कारण बनती है क्योंकि बाहर के खाने में ज्यादा तेल और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।
खबरदार! डाइटिंग को पलीता लगा सकता है आपके साथ रहने वाला ये करीबी शख्स
- लड़कों का मेटाबॉलिज्म लड़कियों की तुलना में तेज गति से काम करता है जिस वजह से वे ज्यादा खाना खा सकते हैं। ऐसे में कई बार लड़कियां भी स्वाद-स्वाद में ज्यादा खा लेती है और ब्वॉयफ्रेंड उन्हें टोकता भी नहीं है जिस कारण मोटापा बढ़ता है।
खबरदार! डाइटिंग को पलीता लगा सकता है आपके साथ रहने वाला ये करीबी शख्स
- रिश्ते की शुरुआत में लड़कियों को ब्वॉयफ्रेंड के लिए खाने की नई-नई चीजें बनाने का बहुत शौक होता है। वे ब्वॉयफ्रेंड के लिए तरह-तरह की डिश बनाकर ले जाती हैं और खुद भी खाती हैं जिस वजह से मोटापा बढ़ता है।
खबरदार! डाइटिंग को पलीता लगा सकता है आपके साथ रहने वाला ये करीबी शख्स
- जब लड़कियां सिंगल होती है तब तो वे सजने संवरने पर खूब ध्यान देती हैं लेकिन जब उन्हें जीवन साथी मिल जाता है तो वे ना तो सजने संवरने पर और ना ही अपने फिगर पर ध्यान दे पाती हैं।