फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Breastfeeding Week 2019: जानिए क्यों शिशु के लिए जरूरी है मां का दूध

Thu, 01 Aug 2019 10:59 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 01 Aug 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
World Breastfeeding Week 2019 know why Breastfeeding essential for baby
स्तनपान - फोटो : pixabay

हर साल एक अगस्त से लेकर सात अगस्त के बीच विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। स्तनपान के महत्व के प्रति समाज में जागरुकता फैलाने के मकसद से यह सप्ताह मनाया जाता है। विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) के दौरान विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए बताया जाता है कि मां का दूध बच्चे के विकास के लिए कितना जरूरी है। हम सभी जानते हैं कि मां का दूध शिशु को संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं  नवजात शिशुओं के लिए कितना जरूरी है स्तनपान

 

World Breastfeeding Week 2019 know why Breastfeeding essential for baby
ब्रेस्टफीडिंग - फोटो : SELF
मां का दूध बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शिशुओं के पोषण के लिए बेहद जरूरी है। मां के दूध में कई तरह के पौषक तत्व होते हैं जो कि नवजात शिशुओं को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ हर साल विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान स्तनपान के प्रति जागरुकता फैलाते हैं। इस मुहिम का समर्थन और प्रचार करते हैं।
 
World Breastfeeding Week 2019 know why Breastfeeding essential for baby
मां का दूध
दरअसल, शिशु के जन्म लेते ही उसे मां के दूध की जरूरत होती है। मां का दूध शिशुओं के लिए संपूर्ण आहार होता है। इसमें सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। नवजात शिशु शुरुआती एक साल तक मां के दूध के अलावा दूसरी चीजों को पचा नहीं पाता, उसका पाचन तंत्र कमजोर होता है। ऐसे में मां का दूध ही उसके लिए सबसे ज्यादा सुपाच्य होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Breastfeeding Week 2019 know why Breastfeeding essential for baby
मां का दूध
मां का दूध शिशु को पेट संबंधी गड़बड़ियों से बचाता है। उसमें  रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। स्तनपान से बच्चे दमा की बीमारियों से बचते हैं। इसके अलावा बच्चे में कैंसर, मधुमेह और रक्त संबंधी बीमारियां भी नहीं होती हैं। यह भी कहा जाता है कि स्तनपान के जरिए ही शिशुओं की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा स्तनपान के जरिए ही शिशु और मां के बीच की बॉडिंग बेहद मजबूत होती है।
विज्ञापन
World Breastfeeding Week 2019 know why Breastfeeding essential for baby
new born baby - फोटो : social media
स्तनपान शिशु को अपने शरीर का तापमान सामान्य रखने में मदद करता है। उसे गर्माहट प्रदान करने के अलावा, त्वचा से त्वचा का स्पर्श आपके और शिशु के बीच के भावनात्मक बंधन को और मजबूत बनाता है। स्तनपान शिशुओं को सर्दी-झुकाम और छाती में संक्रमण से भी बचाता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed