फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद से करें ये सवाल और आपको पता चल जाएगा रिलेशनशिप में आप किस मोड़ से गुजर रहे हैं

Thu, 16 Jan 2020 08:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Jan 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Ask some questions to himself to know how your relationship is going
relationship - फोटो : pixa

रिलेशनशिप में हर वक्त परिस्थितियां एक जैसी नहीं रहती हैं। कई बार रिश्ता बेहद अजीब मोड़ से गुजर रहा होता है और आपको पता भी नहीं चलता कि गलती कहां हुई है। ऐेसे में आपको इस बात को महसूस करते रहना चाहिए कि आप अपने रिश्ते में कैसा महसूस कर रहे हैं? दरअसल, असहजता रिश्तों में खटास की वजह बन सकती है। जरा-सा  भी मनमुटाव किसी भी रिश्ते को बर्बाद करने के लिए काफी है। मनमुटाव के चलते मधुर रिश्ते भी कड़वाहट में तब्दील हो जाते हैं। रिलेशनशिप में भी कई बार ऐसी स्थिति आती है कि हमारी समझ में नहीं आता कि यह प्यार है या फिर एक-दूसरे पर बोझ। ऐसे में आपको खुद से कई सवाल करने चाहिए ताकि आप जान सकें कि आपका रिश्ता किस मोड़ से गुजर रहा है....



 

Relationship tips Ask some questions to himself to know how your relationship is going
relationship - फोटो : pixa

रिश्तों में खटपट चल रही है और असहजता महसूस हो रही है तो खुद से सवाल करें। सवालों के जरिए ही आपको जवाब मिलेगा। जवाब के जरिए आप निष्कर्ष पर पहुंचेगे और इस बात को भी जांच सकेंगे कि क्या आपका रिश्ता पार्टनर के साथ स्वस्थ है या फिर कड़वा होते जा रहा है। सवाल कई तरह के हो सकते हैं जिनका जवाब आपको खुद के भीतर खोजना है। आप खुद से पूछें कि क्या आपका पार्टनर आपकी इज्जत करता है। पार्टनर आपके विचारों की कद्र करता है। आप पर अपने विचार थोपने की जगह वह आपके विचारों को भी तरजीह देता है क्या?



 
Relationship tips Ask some questions to himself to know how your relationship is going
relationship - फोटो : pixa

आप खुद से पूछें कि क्या आपका पार्टनर आपको पर्सनल स्पेस देता है। वह आपको आपके दोस्तों, परिवार के साथ वक्त बिताने देता है। अगर इसका जवाब नहीं है तो जरूर आपका रिश्ता ठीक नहीं है और रिलेशनशिप बेहद बदलाव और बुरी स्थिति से गुजर रहा है। क्योंकि जब आपका पार्टनर आपके पर्सनल स्पेस में दखल देने लगे तो समझिए कि रिलेशनशिप में आप एक-दूसरे से सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Ask some questions to himself to know how your relationship is going
relationship - फोटो : pixa

आप खुद से सवाल करें कि क्या आप अपने पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करती हैं। भरपूर वक्त बिताती हैं। पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करता है। किसी भी रिश्ते में पार्टनर के साथ मौज- मस्ती करना बेहद जरूरी है। आप अपने पार्टनर के साथ जिनता वक्त बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। 

 

विज्ञापन
Relationship tips Ask some questions to himself to know how your relationship is going
relationship - फोटो : pixa
अगर आप अपने पार्टनर की किसी बात पर नाराज हैं तो क्या आप उससे यह बात खुलकर कह सकती हैं। आपको यह बताने में असहज महसूस तो नहीं होती। अगर आप अपने पार्टनर से खुलकर अपने मन की बात नहीं कह पा रहे हैं तो समझिए कि रिश्ते में जरूर गड़बड़ है। अपनी भावनाओं और विचारों को अपने पार्टनर के साथ साझा करने में आपको सहजता महसूस होती है क्या? आप खुद से यह पूछें और अगर आपको इसका जवाब हां में मिले तो समझिए रिश्ता अच्छे मोड़ से गुजर रहा है और अगर आपके भीतर से न की आवाज आती है तो समझिए रिश्ते में कड़वाहट घुल गई है और आपका रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed