What Is Contra Dating: आजकल का दौर डेटिंग का युग बन चुका है। पहले जहां रिश्ते परिवार तय करते थे, अब लोग खुद अपने पार्टनर को चुनना पसंद करते हैं। बदलते इस माहौल में डेटिंग से जुड़े कई नए ट्रेंड और शब्द तेजी से सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है — Contra Dating।
ये शब्द भले ही नया हो, लेकिन इसकी सोच बहुत गहरी है। ये ट्रेंड पारंपरिक डेटिंग स्टाइल से हटकर कुछ अलग कहता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कॉन्ट्रा डेटिंग आखिर है क्या, ये कैसे काम करता है, और क्यों आज की जेनरेशन इसे अपना रही है। इसके साथ-साथ इसके फायदे और जोखिमों के बारे में आपको यहां से जानकारी मिलेगी।
2 of 6
कॉन्ट्रा डेटिंग क्या है ?
- फोटो : Freepik
कॉन्ट्रा डेटिंग क्या है ?
अब सबसे पहले बारी आती है ये जानने कि आखिर ये कॉन्ट्रा डेटिंग है क्या ? तो आको बता दें ये कॉन्ट्रा डेटिंग, आज की दुनिया में एक नया ट्रेंड है, जो लोगों की सामान्य सोच से एकदम से अलग चलता है। जैसे कि सामान्य रूप से हम अपने लिए जब कोई पार्टनर तलाश करते हैं, तो हमारे दिमाग में चीजें क्लीयर होती हैं कि सामने वाले का लुक कैसा होना चाहिए। उसका प्रोफेशन क्या होगा। इसके साथ-साथ हमारे दिमाग में ये भी क्लीयर होता है कि बैकग्राउंड या पर्सनैलिटी कैसी होनी चाहिए।
3 of 6
कॉन्ट्रा डेटिंग क्या है ?
- फोटो : Adobe
अपनी पसंद और अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहना सुरक्षित महसूस कराती है। लेकिन कई बार यही टाइप दोहराते-दोहराते रिश्ते बोरिंग या नाकाम हो जाते हैं। ऐसे में कॉन्ट्रा डेटिंग इसी सोच को तोड़ता है। ये नया ट्रेंड कहता है कि आप कभी-कभी अपने तयशुदा टाइप से बाहर निकलकर किसी ऐसे इंसान को जानने की कोशिश करें, जो आपकी आम पसंद से बिल्कुल अलग हो।
4 of 6
कॉन्ट्रा डेटिंग क्या है ?
इसका मकसद होता है कि आप रिश्तों को सिर्फ आदत या सुविधा से नहीं, बल्कि नए अनुभवों और खुली सोच से देखें। तो इसका मतलब साफ है। जब आप अपनी पसंद से हटकर किसी विपरीत व्यक्ति को डेट करते हैं तो उसे ही कॉन्ट्रा डेटिंग कहा जाता है।
5 of 6
क्या हैं इसके फायदे ?
- फोटो : Adobe Stock
क्या हैं इसके फायदे ?
अगर आप अपनी पसंद और टाइप के एकदम विपरीत बैकग्राउंड और सोच वाले लोगों से जुड़ते हैं, जिससे आपका नजरिया खुलता है और आपको नई सोच का अनुभव होता है। इससे आप अपनी आदतों और पुराने रिलेशनशिप पैटर्न को पहचान कर बदल पाते हैं। नये रिश्ते में आकर आप ये जान पाते हैं कि आपको वाकई रिश्ते में क्या चाहिए और क्या सिर्फ आदत भर था।