जीवनभर अकेले रहने का फैसला आसान नहीं होता है। इस फैसले को निभाने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। और सभी कहते हैं कि शादी करने और जिम्मेदारियां निभाने से इंसान को खुशी मिलती है। लेकिन ताजा हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि अविवाहित रहने वाले पुरुषों का जीवन विवाहित लोगों की तुलना में ज्यादा अच्छा होता है। उनकी जिंदगी आम लोगों की तुलना में स्वस्थ, खुशहाल, भावुक और लचीली होती है। आइए जानते हैं कि शोध क्या कहते हैं।
2 of 5
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
अविवाहित पुरुषों के पास शादीशुदा लोगों की तुलना में ज्यादा दोस्त होते हैं और ये सब बहुत ही खास होते हैं। शोध में पता चला है कि आठ में से एक व्यक्ति के पास ऐसे दोस्त नहीं होते हैं जिनमें बहुत से शादीशुदा और बच्चों के पिता थे। अच्छे दोस्तों के होने से जीवन अधिक लंबा और खुशनुमा हो जाती है।
हांलाकि अविवाहित पुरुषोंके पास दोस्तों की संख्या भले ही ज्यादा होती है लेकिन पैसे के मामले में ये थोड़े कमजोर होते हैं। शोध में पता चला है कि विवाहित पुरुषों की तुलना में इनके पास दस से चालीस प्रतिशत कम पैसे होते हैं। पिता बनने के बाद व्यक्ति 21 प्रतिशत ज्यादा कमाता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं निकाला जा सकता है कि विवाहित पुरुष ज्यादा अमीर होते हैं।
4 of 5
men with beards
- फोटो : Social Media
अविवाहित पुरुषों में किसी तरह के अपराध करने की संभावना उन पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है जो शादीशुदा होते हैं। स्टडी में ये बात सामने आई है कि समाज में अविवाहित पुरुषों के होने से अपराध का स्तर ज्यादा होता है।
पिता न होने या शादीशुदा न होने का ये मतलब नहीं है कि आप अकेले हैं। शोध में ये बात सामने आई है कि अकेले रहने वाले पुरुषों का संबंध अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ ज्यादा गहरा होता है। ठीक वैसे ही अविवाहित लोग अपने काम के प्रति भी ज्यादा समर्पित होते हैं।