एक समय था जब लड़का-लड़की का एक-दूसरे से मिलना तो बहुत दूर की बात, उनकी बात तक नहीं होती थी और उनके घर वाले अपनी सहमति से उनकी शादी करा देते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका है और लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उसके बाद ही शादी का फैसला लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में सिंगल रहने का ट्रेंड भी काफी बढ़ता जा रहा है। लोग शादी से बचते हुए नजर आते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वो सिंगल रहकर सुखी जीवन बिता सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सिंगल रहने के क्या फायदे और नुकसान हैं।
{"_id":"6061d2408ebc3ec89c7813a6","slug":"what-are-the-advantages-and-disadvantages-of-staying-single","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सिंगल रहना सच में है फायदेमंद? जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्या सिंगल रहना सच में है फायदेमंद? जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान
Tue, 30 Mar 2021 09:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ज्यादा खुश रहते हैं
- शादीशुदा लोगों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि उन्हें पूरे परिवार को साथ लेकर चलना पड़ता है, हर एक की खुशी का ध्यान रखना पड़ता है, सबकी जिम्मेदारियां उठानी पड़ती हैं आदि। जबकि जो सिंगल लोग होते हैं उनका मानना होता है कि उनके ऊपर इस तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है, जिसकी वजह से वो शादीशुदा लोगों के मुकाबले ज्यादा खुश रहते हैं। हालांकि, सिंगल लोग खुद को अकेला महसूस करते हैं, जिसकी वजह से वो कई बार दुखी भी हो जाते हैं।
रुपये
- फोटो : pixabay
पैसे बचा लेते हैं
- जो लोग शादीशुदा होते हैं, उनके खर्चे सिंगल लोगों के मुकाबले ज्यादा होते हैं। घर का खर्चा, अपना खर्चा, पत्नी का खर्चा, बच्चे का खर्चा और भी नाजाने कितने खर्चे शादीशुदा लोग उठाते हैं। वहीं, सिंगल लोगों को इस तरह के खर्चे नहीं होते हैं। वो जो भी खर्चा करते हैं वो अपने ऊपर करते हैं। ऐसे में वो शादीशुदा लोगों के मुकाबले ज्यादा पैसे भी बचा लेते हैं। हालांकि, शादीशुदा लोग भी अपने जीवन में काफी पैसे बचाकर अपने सपने पूरे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ज्यादा फिट रहते हैं
- सिंगल लोगों के पास समय काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से वो अपने ऊपर काफी ध्यान दे पाते हैं। उन्हें वर्कआउट करने का ज्यादा समय मिल जाता है। ऐसे में वो खुद को समय दे पाते हैं और वो ज्यादा फिट रह पाते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जब सिंगल लोग बीमार पड़ते हैं, तो उन्हें कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है क्योंकि उनकी देखरेख करने वाला कोई और नहीं होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
करियर पर ध्यान दे पाते हैं
- कहा जाता है कि जो लोग सिंगल होते हैं, वो शादीशुदा लोगों की तुलना में अपने करियर में ज्यादा आगे बढ़ पाते हैं। सिंगल लोगों पर घर, पत्नी या बच्चों की चिंता करने जैसी बातें नहीं होती हैं। ऐसे में वो अपना पूरा फोकस अपने काम पर लगाते हैं, नए चैलेंज लेते हैं और अपने करियर में काफी आगे बढ़ पाते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि शादीशुदा लोग पीछे रह जाते हैं, वो भी अपनी काबलियत के हिसाब से अपने करियर में आगे बढ़ते हैं।