फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Born Baby Name: बुधवार को जन्मे लड़के-लड़कियों के सबसे शुभ नाम, बुद्धि और वाणी का मिलेगा वरदान!

Wed, 04 Feb 2026 03:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 04 Feb 2026 03:14 PM IST
सार

Baby Name Born On Wednesday: अगर आपके बच्चे का जन्म बुधवार के दिन हुआ है तो उसके लिए नाम का चयन दिन के आधार पर ही करें। बुधवार पर जन्मे बच्चे बुद्धि, वाणी और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Wednesday Born Baby Names in Hindi Budhwar Boy And Girl Name List Disprj
बुधवार पर जन्मे बच्चे के लिए नाम - फोटो : Amar ujala

Wednesday Boy And Girl Name: भारतीय ज्योतिष में जन्म का दिन बच्चे के स्वभाव, बुद्धि और भविष्य पर गहरा प्रभाव डालता है। बुधवार का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और चतुराई का कारक माना जाता है। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है। 



ऐसे में बुधवार को जन्मे बच्चे आमतौर पर तेज दिमाग, समझदार, बातों में निपुण और पढ़ाई-लिखाई में आगे होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने नवजात बेटे या बेटी के लिए नाम खोज रहे हैं, तो बुधवार के अनुसार नाम रखना शुभ, सौभाग्यदायक और भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाला माना जाता है।

बुधवार पर आधारित नाम रखने के फायदे

  • बच्चे की बुद्धि और स्मरण शक्ति तेज होती है।
  • करियर में शिक्षा, व्यापार और संवाद में सफलता।
  • बोलचाल और सामाजिक जीवन मजबूत।
  • आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बेहतर।
Wednesday Born Baby Names in Hindi Budhwar Boy And Girl Name List Disprj
बुधवार - फोटो : Amar ujala
 बुधवार के लिए शुभ अक्षर 

बुधवार के लिए क, ख, ग, घ, और अ अक्षर सबसे शुभ माने जाते हैं। विशेषकर बच्चों के नामकरण या नए कार्यों की शुरुआत के लिए ये अक्षर उपयुक्त हैं। इसके अलावा भगवान गणेश के अनेक नामों में से भी बच्चे के लिए नाम का चयन कर सकते हैं।

बुधवार को जन्मे बच्चे का स्वभाव 
  • बुद्धिमान और तर्कशील
  • बोलने में मधुर और प्रभावशाली
  • व्यापार, लेखन, शिक्षा और टेक्नोलॉजी में रुचि
  • जल्दी सीखने की क्षमता
  • सामाजिक और मिलनसार

 
Wednesday Born Baby Names in Hindi Budhwar Boy And Girl Name List Disprj
गणेश जी के नाम पर बच्चे का नाम - फोटो : Instagram/ vmamba.studio

बुधवार को जन्मे लड़के के शुभ नाम और अर्थ

  • अथर्व- ज्ञान का देवता, भगवान गणेश का एक नाम
  • आरव- शांत, बुद्धिमान  
  • वेदांत- ज्ञान का अंतिम सत्य
  • रुद्रांश- भगवान शिव का अंश
  • हर्ष- खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Born Baby Names in Hindi Budhwar Boy And Girl Name List Disprj
बुधवार को जन्मे बेटे का नाम - फोटो : adobe stock
  • अविघ्न- बाधाओं को दूर करने वाला
  • नील- नीला, आकाश    
  • सिद्ध- सफल, जो सिद्धियों से संपन्न हो
  • समर्थ- सक्षम, योग्य
  • यश- प्रसिद्धि 

 

Rose Day 2026: प्यार, दोस्ती या ब्रेकअप? गुलाब का रंग बता देगा सब कुछ!

विज्ञापन
Wednesday Born Baby Names in Hindi Budhwar Boy And Girl Name List Disprj
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

बुधवार को जन्मी लड़की के शुभ नाम अर्थ सहित

  • अन्वी- देवी लक्ष्मी
  • काव्या - कविता, बुद्धि
  • निधि- धन, खजाना 
  • साक्षी- गवाह
  • ईशिता- श्रेष्ठता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed