आजकल की व्यस्त जिंदगी से अपने लिए प्यार के दो पल चुराना बहुत मुश्किल सा लगता है। क्योंकि अब ज्यादातर घरों में महिलाएं भी ऑफिस जाती हैं जो कि एक बहुत अच्छी बात है लेकिन पति-पत्नी दोनों के कामकाजी होने से उन्हें साथ में वक्त गुजारने का समय नहीं मिल पाता है। यह परेशानी आम कपल को ही नहीं होती बल्कि बॉलीवुड के सितारों को भी होती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उन्हीं कपल्स में से हैं जो प्यार के कुछ पल साथ में गुजारने के लिए हर कोशिश करते हैं।
2 of 4
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ऐसा बहुत कम होता है जब हम दोनों एक साथ फ्री होते हैं। हर दोनों ही एक साथ वक्त बिताने के लिए मौके तलाशते हैं। उन्होनें बताया कि शादी के बाद शुरुआत के 6 महीनों में वे दोनों सिर्फ इक्कस दिनों तक साथ में टाइम स्पेंड कर पाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि हम कोशिश करते हैं कि कम से कम खाना तो एक साथ बैठकर खाएं। उनकी इन बातों से साफ पता चलता है कि दोनों में कितनी अंडरस्टैंडिंग है। हर कपल इसी तरह से की परेशानियों से गुजरते हैं। लेकिन इसी तरह के आपसी तालमेल से अपने रिश्तें को मजबूत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये कपल अपने एक साथ वक्त बिताने के लिए क्या करता है।
विराट-अनुष्का हमेशा एक दूसरे की तारीफ करते हैं। यही बात उनकी रिलेशनशिप को खास बनाती है। विराट इस बात को कई बार मीडिया इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि अनुष्का बहुत ज्यादा अंडरस्टैंडिंग हैं। जब से वो उनकी लाइफ में आई हैं तब से जिंदगी को देखने का उनका नजरिया ही बदल गया है। वह कहते हैं, मैंने यह अनुष्का से ही सीखा है कि किस तरह से आप किसी को खुश रख सकते हैं। अनुष्का को छोटी-छोटी चीजों में खुशी मिल जाती है। एक बड़े और महंगे गिफ्ट की जगह अनुष्का को मेरे साथ एक छोटी सी ड्राइव पर जाना ज्यादा पसंद करती है। इससे हम साथ में थोड़ा टाइम भी स्पेंड कर लेते हैं।
4 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Social Media
एक दूसरे को करते हैं सपोर्ट
विराट जब कभी फ्री होते हैं तो वे अनुष्का से मिलने उनके शूटिंग सेट पर चले जाते हैं। तो वहीं कई बार अनुष्का को भी क्रिकेट के स्टेडियम में चीयरअप करते हुए दिखाई देती हैं।
एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था, 'शादी के बाद हर किसी की जिम्मेदारी पहले से ज्यादा हो जाती हैं। आज के टाइम में लड़कियां शादी के बाद अपनी जॉब या प्रोफेशन को नहीं छोड़ती हैं। जोकि बहुत ही अच्छी बात है। लेकिन ऐसे में अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बना कर बहुत जरूरी हो जाता है। अनुष्का की कही यह बात कपल्स को सीख देती है।