डेविड बेकहम और विक्टोरिया एडम्स की प्रेम कहानी भी अनोखी है। डेविड और विक्टोरिया की मुलाकात एक चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान हुई और इसके बाद वे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। यह 1997 की बात है। पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों नियमित मिलने लगे और एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा वक्त देने लगे। दो साल बाद 4 जुलाई 1999 को डेविड और विक्टोरिया विवाह बंधन में बध गए। आइए जानते हैं प्रसिद्ध फुटबॉलर डेविड और फैशन डिजाइनर और सिंगर विक्टोरिया के रिलेशनशिप की सफल कहानी...
2 of 4
डेविड और विक्टोरिया बेकहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
डेविड और विक्टोरिया की शादी को 20 साल हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के 20 साल होने की खुशी साझा की है। यह ऐसी जोड़ी है जो सबसे सफल रिलेशनशिप में गिनी जाती है। डेविड ने अपनी खुशी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि इन 20 सालों में देखों हमने क्या रचा? उन्होंने अपनी पत्नी को तस्वीर टैग करते हुए लिखा- मैं तुमसे प्यार करता हूं।
3 of 4
डेविड और विक्टोरिया बेकहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इस अरबपति जोड़े की प्रेम कहानी फुटबॉल के मैदान से शुरू हुई। तीन महीने तक दोनों ने एक-दूसरे को जानने के लिए जमकर डेट की और एक-दूसरे को भरपूर वक्त दिया। डेविड बेकहम ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि हमनें पहली किस, एक रेस्टोरेंट के कार पार्किंग में की थी। हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियन टीवी शो 'द संडे प्रोजेक्ट' में डेविड ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत की और अपने डेटिंग के दिनों को याद किया।
4 of 4
डेविड और विक्टोरिया बेकहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में आने के बाद जिस तरह हमने शादी की वह थोड़ा मुश्किल था लेकिन यह सब विक्टोरिया की वजह से संभव हुआ। डेविड और विक्टोरिया ने 20 साल पहले 15वीं शताब्दी के एक कैस्टल में शादी रचाई। यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार थी। 2018 में विक्टोरिया ने वोग पत्रिका से बातचीत करते हुए रिलेशनशिप में आने वाली दिक्कतों के बारे में कई बातें साझा की। उन्होंने कहा कि हर किसी के रिलेशनशिप में थोड़ी मुश्किलें आती हैं लेकिन समझदारी से इन्हें दूर किया जा सकता है। विक्टोरिया ने कहा कि हम दोनों ही पारिवारिक संबंधों की इज्जत करते हैं। यही हमारे सफल वैवाहिक जीवन की चाबी है।