14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे हर प्यार करने वाले के लिए एक खास पर्व की तरह होता है। इस खास मौके पर आशिक अपने प्यार के साथ कुछ पल अकेले बिताना पसंद करते हैं। नई यादें बनाते हैं और अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कराते हैं। लेकिन अगर आप किसी से प्यार करते हैं लेकिन वह आपसे नाराज है या फिर आपकी लव लाइफ में पहले जैसा रोमांस और उत्सुकता नहीं रही है तो इस वैलेंटाइन अपने उसी प्यार को दोबारा पाने का आपके पास बेहतरीन मौका है। अपने रिश्ते में प्यार को बढ़ाने के लिए और पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए इस वैलेंटाइन डे पर कुछ रोमांटिक टिप्स को अपना सकते हैं। इन रोमांटिक टिप्स से आपका प्यार जीवन में दोबारा लौट आएगा। इन जादुई टिप्स से रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए खोया हुआ प्यार वापस पाने के रोमांटिक टिप्स।
Valentines Day 2022: इस वैलेंटाइन डे पर पाना चाहते हैं अपना खोया प्यार, काम आएंगे ये चार टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पर्श से लौटेगा प्यार
जीवन की जिम्मेदारियों और कामकाज के कारण आप अगर अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे पल नहीं बिता पाते तो हो सकता है कि धीरे धीरे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगें। वैलेंटाइन डे पर आप इन दूरियों को कम कर सकते हैं। नीरस हो रहे रिश्ते में जान फूंकने के लिए वैलेंटाइन डे पर अपने साथी के साथ वक्त बिताएं। उनके हाथों में हाथ डालकर चले या गले लगाकर प्यार का अहसास कराएं। आपका स्पर्श उन्हें महसूस कराएगा कि आप अब भी उनसे पहले जैसा ही प्यार करते हैं।
सरप्राइज बढ़ाएंगे रिश्ते में उत्साह
आप भले ही अपने पार्टनर की जरूरत का ख्याल रखते हैं, उन्हें समय समय पर तोहफे देते हैं लेकिन वैलेंटाइन डे पर छोटी छोटी चीजें करके आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। इस दिन पार्टनर को गिफ्ट दें। ये आपके प्यार के इजहार का एक तरीका होगा। उनके बिस्तर के पास गिफ्ट रखें। पार्टनर ऑफिस या घर के काम में बिजी हों तो फूल या गिफ्ट उनके पास पहुंचाएं। उनका घर या कमरा सजाएं ताकि जब उनकी नींद खुले तो एक खूबसूरत मुस्कान के साथ वह आपके प्यार को महसूस कर सकें।
रोज आप कामकाज में उन्हें वक्त नहीं दे पाते हैं तो वैलेंटाइन डे का पूरा दिन उनके लिए रखें। जब उनके साथ हों तो सोशल मीडिया या फोन से दूर रहें। उन्हें महसूस कराएं कि भले ही आप बिजी रहते हों लेकिन पार्टनर के लिए आपके पास हमेशा वक्त है। सिर्फ एक दिन आपके प्यार के नाम कर दें।
रूटीन में बदलाव
रोजाना की आदतों से अलग हटकर वैलेंटाइन डे को कुछ ऐसा करें जो आपके पार्टनर को पसंद हो। देर से उठते हैं तो आज उनके साथ या उनके पहले जग जाएं। नाश्ता बनाने में उनकी मदद कर सकते हैं। महिलाएं अगर घर के काम में बिजी रहती हों तो वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए उन कामों को बाद में करें जिन्हें टाला जा सकता है।