फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ गए थे अखिलेश, पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी शादी

Wed, 14 Feb 2018 09:27 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2018 Love Story Of UP Former CM Akhilesh Yadav And MP Dimple Yadav
Akhilesh Dimple

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी बिलकुल फिल्मी है। अखिलेश यादव की जीवनी 'अखिलेश यादव- बदलाव की लहर' की लेखिका सुनीता एरोन ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। वैलेंटाइन्स डे के बहाने एक नजर राजनीतिक जगत की इस मशहूर जोड़ी की रोमांटिक लाइफ पर...

Valentines Day 2018 Love Story Of UP Former CM Akhilesh Yadav And MP Dimple Yadav
Akhilesh Dimple

पहली मुलाकात
अखिलेश और डिंपल यादव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस वक्त अखिलेश 21 साल के थे। वहीं, डिंपल सिर्फ 17 साल की थीं और स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने पूरे चार साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि, इस दौरान दोनों साथ नहीं रहे। 

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप
यह जोड़ी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही। जिस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब डिंपल यादव लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, अखिलेश यादव मैसूर यूनि‍वर्सि‍टी से एनवायरन्मेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कर रहे थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी यूनि‍वर्सि‍टी से मास्टर्स की पढ़ाई करने चले गए। सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश डिंपल के टच में रहे। वह डिंपल को लेटर्स लिखते थे, ग्रीटिंग कार्ड्स भेजते थे।

Valentines Day 2018 Love Story Of UP Former CM Akhilesh Yadav And MP Dimple Yadav
Akhilesh Dimple

घरवालों को ऐसा बताई दिल की बात
अखिलेश यादव जब पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे तो घर में उनकी शादी की बात शुरू हो गई। उन्होंने पिता मुलायम सिंह यादव को अपनी मर्जी ना बताकर दादी मूर्त‌ि देवी को सबसे डिंपल के बारे में बताया। दादी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों को इसके बारे में पता चला। मुलायम सिंह को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2018 Love Story Of UP Former CM Akhilesh Yadav And MP Dimple Yadav
Akhilesh Dimple

इन दो वजहों से डिंपल को बहू नहीं बनाना चाहते थे मुलायम

1. जब डिंपल-अखिलेश की लव स्टोरी चल रही थी, तब पहाड़ी विद्रोही अलग राज्य की मांग कर रहे थे। डिंपल के गांव के लोग अखिलेश के पिता मुलायम के सख्त खिलाफ थे। गौरतलब है कि डिंपल मूल रूप से उत्तराखंड की हैं। पिता आर सी रावत की तीन बेटियों में वह दूसरी बेटी हैं।  

2. डिंपल राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मुलायम सिंह को डर था कि अंतरजातीय शादी का असर अखिलेश की राजनीतिक भविष्य पर पड़ सकता था। हालांकि, डिंपल अखिलेश के लिए लकी साबित हुईं। शादी के अगले ही साल अखिलेश ने लोकसभा चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन
Valentines Day 2018 Love Story Of UP Former CM Akhilesh Yadav And MP Dimple Yadav
Akhilesh Dimple

शादी और बच्चे
अखिलेश और डिंपल 24 नवंबर 1999 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों के तीन बच्चे- अदिती, अर्जुन और टीना हैं। अर्जुन और टीना जुड़वां बच्चे हैं। डिंपल और अखिलेश के शौक बिलकुल अलग हैं। डिंपल जहां सादा जीवन जीती हैं तो वहीं अखिलेश को रॉक म्यूजिक भाता है। डिंपल को खुड़सवारी का शौक है, वहीं अखिलेश फुटबॉल प्रेमी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed