Valentine Week List 2025 : वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन प्रेम करने वालों के लिए खास होता है। जो लोग नए प्यार की शुरुआत करने वाले हैं, उनके लिए तो ये खास मौका होता ही है, साथ ही शादीशुदा जोड़ों, और आशिकों को भी ऐसा उत्सव है, जिसमें वह अपने साथी संग रिश्ते को सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हर साल 7 फरवरी से होती है, जो कि 14 फरवरी तक मनाया जाता है। यह प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए एक खास सप्ताह होता है, जिसमें वे एक-दूसरे के प्रति अपने प्रेम और स्नेह का इज़हार करते हैं। इस हफ्ते हर दिन का एक खास महत्व होता है। अगर आप भी अपने खास व्यक्ति को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो इस डेटशीट के हिसाब से अपनी तैयारियां शुरू कर दीजिए।
Valentine Week 2025: आज से शुरू हो रहा है प्यार का सप्ताह? देखिए रोज डे से वैलेंटाइन डे तक पूरी लिस्ट
Valentine Week List 2025 अगर आप भी अपने खास व्यक्ति को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो इस डेटशीट के हिसाब से अपनी तैयारियां शुरू कर दीजिए।
वैलेंटाइन वीक 2025 की पूरी डेटशीट
7 फरवरी (शुक्रवार) रोज डे
आशिकों के इम्तिहान का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। रोज डे यानी गुलाब से जुड़ा दिन। दरअसल, फूल भावनाओं की अभिव्यक्ति का शानदार जरिया हो सकता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं।
8 फरवरी (शनिवार) प्रपोज डे
वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। प्रपोज डे आपको मौका देता है कि आप अपना प्रेम प्रस्ताव अपने क्रश या साथी के सामने रखें। इस दिन लोग अपने प्रिय को शादी या रिश्ते के लिए प्रपोज करते हैं।
9 फरवरी (रविवार) चॉकलेट डे
प्रपोज डे के बाद चॉकलेट डे मनाया जाता है। रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट को एक प्रतीक की तरह माना जाता है। चॉकलेट हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। इसलिए वैलेंटाइन डे के तीसरे दिन चॉकलेट देकर प्यार में मिठास घोलने की परंपरा है।
10 फरवरी (सोमवार) टेडी डे
जब लोग प्यार में होते हैं तो उनका दिल अपने प्रिय के लिए बच्चे की तरह बन जाता है। वह अपने क्रश या पार्टनर के साथ उसी तरह रहना चाहते हैं, जैसे एक बच्चा अपनी मां, डाॅल या सॉफ्ट टॉय के साथ रहता है। प्यार करने वालों का दिल भी किसी सॉफ्ट टॉय की तरह ही नाजुक होता है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। प्रेमी-प्रेमिकाएं एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करके अपने प्यार का इज़हार करते हैं।