फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2023: दफ्तर से नहीं मिल रही छुट्टी तो वैलेंटाइन डे मनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2023 How to Celebrate Valentine Day at Work Without Taking Leave From Office
छुट्टी न मिलने पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : istock

Valentine Day 2023: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। दुनियाभर में प्यार का यह दिन हर युवा और प्रेमी युगल के लिए खास है। कई देश वैलेंटाइन डे मनाते हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे के मौके पर छुट्टी नहीं होती। स्कूल-काॅलेज से लेकर दफ्तरों में रोज की तरह ही काम होता है। इस बार वैलेंटाइन डे मंगलवार को पड़ रहा है। ऐसे में दफ्तरों में कार्य होता रहेगा। अब जिन लोगों को अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाना है, उनके पास उस दिन वक्त नहीं है। बाॅस से अवकाश लेना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने का मन है तो दिन में मिल पाना मुश्किल होगा। पार्टनर छुट्टी न मिल पाने और उनके लिए वक्त न निकाल पाने के कारण आपसे नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान से तरीके अपनाकर आप दफ्तर से छुट्टी न मिलने पर भी वैलेंटाइन डे आसानी से सेलिब्रेट कर सकते हैं। छुट्टी न मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं, कपल फिर भी मना सकते हैं वैलेंटाइन डे। 

Valentine Day 2023 How to Celebrate Valentine Day at Work Without Taking Leave From Office
छुट्टी न मिलने पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Pixabay

हाॅफ डे

दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल रही है तो हाॅफ डे लेने का प्रयास कर सकते हैं। कोशिश करें जल्दी काम निपटाएं ताकि आपका हाॅफ डे रद्द न हो सके। बाॅस को काम को लेकर शिकायत का मौका न दें। इसलिए दफ्तर पहुंचकर बिना समय बर्बाद किए काम निपटाएं और शाम होने से पहले काम खत्म करके पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाएं। 

Valentine Day 2023 How to Celebrate Valentine Day at Work Without Taking Leave From Office
रोमांटिक डिनर डेट - फोटो : Istock

नाइट डेट

दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पाई हो और हाफ डे भी नहीं मिल सकता है तो कपल नाइट टाइम यानी रात में वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर सकते हैं। पार्टनर के साथ नाइट डेट प्लान करें। शाम में दफ्तर से फ्री होने पर पार्टनर के साथ कोई फिल्म देखने जा सकते हैं। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर करके वैलेंटाइन डे को खास और यादगार बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2023 How to Celebrate Valentine Day at Work Without Taking Leave From Office
छुट्टी न मिलने पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : pixabay

लंच डेट

अगर पार्टनर के साथ रात में रोमांटिक डिनर या नाइट डेट पर नहीं जा सकते हैं और दिन में दफ्तर से छुट्टी नहीं मिल पा रही तो लंच पर जा सकते है। पार्टनर के दफ्तर के पास लंच टाइम में पहुंच जाएं या उन्हें अपने दफ्तर के करीब किसी रेस्तरां में लंच के लिए बुला लें। दोपहर में मिलकर लंच करें या फिर टिफिन में पार्टनर की पसंद का लंच पैक कर के ले जाएं और कुछ पल एक दूसरे के साथ बिताएं। 

विज्ञापन
Valentine Day 2023 How to Celebrate Valentine Day at Work Without Taking Leave From Office
छुट्टी न मिलने पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे - फोटो : Istock

सरप्राइज 

वैसे तो हर प्यार करने वाला वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर से मुलाकात करना चाहता है और पूरा दिन उनके साथ बिताना चाहता है, लेकिन अगर दफ्तर से छुट्टी न मिल पाने या किसी अन्य कारण से आप दोनों एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं तो दूसरी तरीके से वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। आप सुबह उनसे मिलने जाएं और दफ्तर डाॅप करें। शाम में दफ्तर से पिक करने जा सकते हैं। वीडियो काॅल करके एक दूसरे के करीब होने का अहसास कर सकते हैं या फिर पार्टनर के लिए तोहफे भिजवाकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed