आखिरकार आप उस लड़की से बात करने जा रहे हैं जिसे आप लंबे समय से पंसद करते हैं। तो बेहतर होगा पहले से थोड़ी तैयारी कर लें।किसी खास लड़की से चैट करते हैं या करना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए, क्या करने से न सिर्फ लड़की आपसे अच्छे से बात करेगी बल्कि आप उसके दिल में अपने लिए जगह भी बना लेंगे।
सबसे पहले लड़की का सोशल मीडिया प्रोफाइल देखें और जाने उसे कैसी चीजें पसंद है, वह क्या करती है।अब चूंकि आप उससे चैट पर बात करने लगे हैं तो मजेदार विषयों पर बात करें। सोचिए ऐसा क्या हो सकता है जिस पर उस लड़की को बात करने में मजा आए न कि बोरियत या गुस्सा आए।
लड़की से चैट शुरू करने से पहले अपना रवैया सही रखें और कॉनफिडेंट रहें। लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती हैं जो महत्वकांक्षी होते हैं। साधारण और स्वभाविक हो कर बात करें। जो हैं वहीं दिखाएं न कि नाटक करें।
बेहतर होगा अगर आप उससे उसी के बारे में बात करें न कि किसी और के बारे में। पहले उसके बारे में जानें जैसे कि उसकी पसंद, नापसंद और उसके बाद अपनी बात करें। अपने बारे में भी जरूर बताएं ताकि वे आपको जान सके और आपके बारे में महसूस करे।
इतनी लंबी चौड़ी बातचीत के बाद वक्त है थोड़ा धैर्य रखने का। उसे मौका दीजिए आपको मिस करने का। मतलब कुछ देर के लिए मेसेज न करें ताकि उसे आपकी कमी महसूस हो। उसके बाद किसी बहाने फिर से साधारण सी बातचीत शुरू करें।