फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोद लिए हुए बच्चों के सामने न कहें ये बात, पहुंचा सकती है उन्हें आघात

Wed, 10 Apr 2019 03:52 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 10 Apr 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
tips for how do parenting of adopt child

बहुत सारे ऐसे कपल्स होते हैं जो माता-पिता नहीं बन सकते। इसके लिए वो बच्चों को गोद लेते हैं। जिसके लिए कई कानूनी दिशानिर्देश और नियम हैं जिसके तहत बच्चे गोद ले सकते हैं। लेकिन जो सहसे महत्वपूर्ण बात होती है गोद लिए हुए बच्चों का पालन-पोषण करना व उनसे कैसा व्यवहार करना। ऐसा कहा जाता है कि रिश्ते मानव मनोविज्ञान का आधार बनते हैं और यह बच्चे के लिए जाने के कि उसके माता-पिता दत्तक माता-पिता हैं। इससे बच्चा आहत भी हो सकता है। इसलिए आपके लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं कि आप अपने गोद लिए हुए बच्चे से क्या कहें। 

tips for how do parenting of adopt child

किसी भी झगड़े का उल्लेख न करें
कभी भी बच्चे के सामने यह न कहें कि अगर उनका खुद का बच्चा होता तो वह बहुत ही खूबसूरत होता। ऐसा कहने से बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप गोद लिए हुए बच्चे को इस बात का लगातार एहसास कराते हैं कि वह परिवार के अन्य सदस्यों से अलग दिखता है तो यह गलत बात है। आपका बच्चा इसके प्रति संवेदनशील हो सकता है। 

tips for how do parenting of adopt child

उन्हें कभी लकी न कहें
कभी भी गोद लिए हुए बच्चे को इस बात का एहसास न होने दें कि अगर आपने उसे गोद नहीं लिया होता तो उसका कोई नहीं होता। इससे बच्चे के दिल को चोट पहुंच सकती है। इसके अलावा हमेशा उसके सामने यह बात न कहें कि जबसे आपने बच्चे को गोद लिया है आपकी जिंदगी में सबकुछ सही हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for how do parenting of adopt child

इसे गुप्त न रखें
अधिकांश माता-पिता इस बात को महान मानते हैं कि वो बच्चे को कभी नहीं बताते हैं कि उन्होंने उसे गोद लिया हुआ है। जबकि ये बच्चे के लिए गलत साबित हो सकता है। बल्कि जितना जल्दी हो सके बच्चे को उसकी वास्तविकता के बारे में बताएं। इस तरह गोद लिया हुआ बच्चा सच्चाई जानने तक अपने जीवन के बेहतर हिस्से के लिए इस छलावे में नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
tips for how do parenting of adopt child

हर वक्त बच्चों के प्रति सहानुभूति न दिखाएं
हर समय गोद लिए हुए बच्चे के प्रति सहानुभूति दिखाना सही नहीं है। आपका काम स्वस्थ वातावरण बनाना और उसकी मानसिकता को मजबूत करना है। सहानुभूति देकर आप बस अपने दत्तक बच्चे को कमजोर बना रहे हैं। उन्हें एक सामाम्य जीवन जीने दें और अनावश्यक सहानुभूति से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed