ऑफिस में अपने बॉस के साथ रिश्ते अच्छे न हों औऱ खिटपिट बनी रहे तो काम कना मुश्किल हो सकता है। साथ ही किसी दूसरी संस्थान में जाने पर हो सकता है आपका बॉस आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर दे। इसलिए बेहतर है उसके साथ मीठे रिश्ते बना कर रखें। इसके लिए सबसे जरूरी है समय पर अपना काम करना। उन्हें अहसास दिलाइए कि आप वक्त पर काम खत्म कर सकते हैं। एक्सट्रा काम भी दिया जाए तो आप पूरी जिम्मेदारी से करेंगे।
बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम
कुछ बॉस आपसे बस मतलब भर की जानकारी लेना चाहते हैं तो कुछ को छोटी सी छोटी बात भी जाननी होती है। कुछ ऐसे होते हैं जो आपकी बात चैन से सुनेंगे तो कुछ को सिर्फ अपनी बात मनवानी होती है। कुछ आपके साथ दोस्त या परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करेंगे तो कुछ बिलकुल प्रोफेशनल। जरूरी है कि आप पहले ये समझ लें कि आपका बॉस इनमें से किस तरह का है। उसके साथ वैसे ही रिश्ते बनाएं।
बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम
आपको दिए गए कोई भी अलग से काम को मना करने की गलती न करें। आपके बॉस को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप काम करने से बचना चाहते हैं। अगर वो काम आपके क्षेत्र का नहीं है या आप उससे खुश नहीं है, तो अलग से जाकर अपने बॉस से बात करें। अगर उसमें सुधार नहीं किया जा सकता तो उसे स्वीकर कर लें या कहीं और नौकरी ढूंढ लें।
बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम
पहले ही समझ लें कि आपके बॉस को बात करने का कौन सा जरिया सबसे सही लगता है। यानी वे ईमेल से बात करना बेहतर समझते हैं या फोन कॉल या कोई मीटिंग। ऐसा न हो, आप जब चाहें बेधड़क उनके केबिन में घुसे जा रहे हैं। इससे आपके बारे में गलत राय बन सकती है। बिना उन्हें पहले से जानकारी दिए टपक न पड़ें, बॉस का ध्यान बंग हो सकता है।
बॉस से अच्छे रिश्ते बना कर रखने से बेहतर होगा काम
कोई भी बॉस किसी भी चीज या गलती पर आपके बहाने सुनना पसंद नहीं करता, इसलिए ऐसा करने से बचें। ये आपकी जिम्मेदारी है आपको दिए काम को पूरा करने की। अगर वो पूरा नहीं हो पाया तो आपकी गलती है, इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा। साथ ही बॉस का मूड खराब है तो उसे अपने पर हावी न होने दें, आप कूल रहें।