फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ता टूट जाए तो टेंशन ना लें, ब्रेकअप के भी होते हैं ये 5 बड़े फायदे

Thu, 21 Nov 2019 04:57 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
these things you will only learn from a heartbreak
sf

ब्रेकअप का दर्द वहीं जान सकता है जो इससे गुजर चुका हो... लंबे समय से सीरियस रिलेशनशिप में रहने के बाद अचानक रिश्ते का टूट जाना बहुत दर्दनाक होता है। कुछ लोग तो ब्रेकअप के बाद इतने डिप्रेशन में चले जाते हैं कि उन्हें लगता है कि अब उनकी दुनिया में कुछ नहीं बचा।



पर क्या आपको पता है कि ब्रेकअप के भी कई फायदे हैं? दिल टूटने के बाद हमें ये पांच बातें समझ आती हैं...

these things you will only learn from a heartbreak
breakup

जरूरी नहीं आप जिसे चाहे वहीं आपको मिले
रिश्ते की अगर शुरुआत अच्छी हो तो ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका अंजाम भी अच्छा होगा। जब किसी के साथ आप प्यार में होते हैं तो आप हर समय उनके आस-पास, उनके साथ रहना पसंद करते  हैं। लेकिन जब रिश्ते में थोड़ी दिक्कतें आने लगती है तब दूरी बढ़ने लगती है। वह लाइफ में मूवऑन करने लगते है लेकिन आप तब भी उनसे वहीं उम्मीद करते हैं।

ब्रेकअप के बाद सबसे पहला सबक जो मिलता है वह यह है कि दिल की हर ख्वाहिश पूरी होनी मुमकिन नहीं है। आपको यह बात समझ आने लगती है कि हमेशा वैसा नहीं होता जैसा आप चाहें।  


 
these things you will only learn from a heartbreak
breakup
साइकिल के दो पहियों की तरह है रिश्ता
रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं। एक भी अगर जरा सा लड़खड़ाए तो बैलेंस बिगड़ जाता है, इसलिए रिश्ते की गाड़ी को चलाने के लिए दोनों पहियों का ठीक होना जरूरी होता है। एक के गड़बड़ाने से सीधा असर दूसरे पर पड़ता है। 

पढ़ें: इंटरनेट पर नहीं जनाब, इन जगहों पर आपको मिलेगी 'सपनों की रानी'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these things you will only learn from a heartbreak
breakup
अगले रिश्ते को निभाने में मिलेगी मदद

एक अच्छा जीवनसाथी बनना आसान नहीं है चाहे आपका साथी कितना भी अच्छा क्यों न हों। ब्रेकअप आपको वह सभी बातें सिखा देता है जिन वजह से आपके रिश्तों में खटास आई। अब जब आप कभी भी किसी और से रिश्ता जोड़ने की सोचेंगे तो उस से पहले उन सभी बातों का ध्यान रखेंगे जो आपके पिछले रिश्ते में खटास की वजह बनी थी।
 
विज्ञापन
these things you will only learn from a heartbreak
breakup
कुछ रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है

प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार होता है...ये सोचकर बिल्कुल भी निराश न हों। शुरुआत में आपको अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती है। आप उन्हें अपनी पूरी दुनिया मान लेते हैं, लेकिन समय के साथ आप अपने पार्टनर को गहराई से जानते हैं जिस वजह से रिश्तों में दरार आने लगती है। बता दें, कई बार रिश्तों में खटास आना भी अच्छा होता है क्योंकि वो रिश्ते जिनसे आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है उन रिश्तों का खत्म होना ही सही होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed