{"_id":"5d8b23388ebc3e016d63124e","slug":"these-things-girls-should-never-hide-from-their-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को अपनी मां से कभी नहीं छिपानी चाहिए ये बातें, नहीं तो बाद में हो सकता है पछतावा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लड़कियों को अपनी मां से कभी नहीं छिपानी चाहिए ये बातें, नहीं तो बाद में हो सकता है पछतावा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मां-बेटी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस दुनिया में एक मां ही है जो अपनी लड़की की सबसे अच्छी सहेली होती है। लेकिन हम अक्सर इस बात को समझ नहीं पाते हैं। जब कोई लड़की अपनी मां से बातें छिपाना शुरू कर देती है तो इस बात का खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ता है। भले ही हम समझदार हो गए हों लेकिन हमें इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि हमारी मां ने हमसे ज्यादा दुनिया देखी है। इसलिए हमें अपनी बातें मां से नहीं छुपानी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी बातें हैं जिन्हें आपको अपनी मां से कभी नहीं छिपाना चाहिए।
2 of 6
- फोटो : social media
अगर आपकी जिंदगी में कोई है तो आप उनके बारे में अपनी मां से कह सकती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आप अपनी मां को अपनी लव लाइफ के बारे में बता सकती हैं। एक मां ने हमसे ज्यादा दुनिया देखी होती है, इसलिए अगर आप अपनी मां को अपनी लव लाइफ के बारे में बताएंगी तो वह आपको बता सकती हैं कि आपका पार्टनर कैसा है। वह आपको इस मामले में आपकी सहेली से भी ज्यादा अच्छी तरह से समझ सकती हैं।
3 of 6
मां
- फोटो : social media
अगर आपको कोई काम करना बेहद पंसद है तो इस बारे में भी आप अपनी मां से कह सकती हैं। आप अपनी मां को अपनी पसंद-नापसंद भी बता सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उन्हें अपने सपनों के बारे में भी बताएं कि आप अपने भविष्य में क्या करना चाहती हैं। अगर यह बात आप अपनी मां को बताएंगी तो वह इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मां
- फोटो : social media
कई बार हम अपने दोस्तों के बारे में अपनी मां से बाते छिपाते हैं। लेकिन यह एक गलत बात है। आपको अपनी मां को अपने अच्छे-बुरे दोस्तों के बारे में जरूर बताना चाहिए। इससे वह आपको इस बात की सलह दे सकती है कि कौन आपके लिए सही है और कौन गलत। यही नहीं अपनी मां को आप अपने दोस्तों केे कारनामे भी बता सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मां
- फोटो : social media
अगर आपके रिश्तेदार आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं तो यह बात आपको अपनी मां को जरूर बतानी चाहिए। अगर आप इस बात को अपनी मां से छुपाएंगी तो यह आपके लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।