जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो ये हमारी जिंदगी का एक अलग एहसास होता है। हम अपने पार्टनर संग खुश होते हैं और अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रहे होते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि बहुत से लोग कई कारणों से रिलेशनशिप में तनाव भी महसूस करते हैं, जिसकी वजह से वो परेशान रहते हैं। वहीं, इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ता है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6062e45dd9a1ce2aa75df260","slug":"if-feel-stress-in-relationship-then-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर रिलेशनशिप में महसूस कर रहे हैं तनाव, तो ये खास तरीके कर सकते हैं आपकी मदद","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर रिलेशनशिप में महसूस कर रहे हैं तनाव, तो ये खास तरीके कर सकते हैं आपकी मदद
Tue, 30 Mar 2021 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
हर हाल में खुश रहें
- हमारे जीवन में खुशी का काफी महत्व होता है। हालात चाहे कैसे भी हो, हमें हमेशा ही खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। हमेशा इस पर विचार करें कि आप कैसे खुद को खुश कर सकते हैं। चिंता करने से बचें और अपने पार्टनर से समस्याओं के बारे में बात करें और समस्या का समाधान निकालें। ऐसा करने से आप खुश रह सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दोस्त बनाएं
- अमूमन देखा जाता है कि जब लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो वो सारा वक्त अपने पार्टनर संग ही बिताते हैं और किसी अन्य से कोई रिश्ता नहीं रखते हैं। ऐसे में जब आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने पार्टनर संग बिताते हैं, तो कई बार बोरियत भी होने लगती है। इसलिए इस बोरियत से निकलने के लिए आपको अपने दोस्त बनाने चाहिए और उनके साथ भी समय बिताना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
रिश्ते को लेकर स्टेंड लें
- कई लोगों को देखा जाता है कि वो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी उलझन में रहते हैं। वो ये फैसला नहीं कर पाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर संग रिश्ते में रहना है या नहीं। इसको लेकर भी वो तनाव में रहते हैं।
विज्ञापन
couple
- फोटो : istock
आपको समझना चाहिए कि आपको अपने पार्टनर के साथ कैसा रिश्ता रखना है। जब आप इसको लेकर अपना रुख साफ करेंगे, तो आपको तनाव भी नहीं होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।