फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर न रखें बच्चों के कमरे में ये चार चीजें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Fri, 08 Dec 2023 09:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Dec 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
These four things to never keep in a children room
माता-पिता को बच्चों के कमरे में कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

Parenting Tips in Hindi: कहते हैं जिस घर में बच्चे होते हैं उन घरों का माहौल काफी खुशनुमा होता है। वहीं, बड़े लोग तो खुद का ख्याल रख लेते हैं, लेकिन छोटे बच्चों का ध्यान घर वालों को ही रखना पड़ता है। इसके अलावा शायद आप न जानते हों लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें अपने बच्चों के कमरे में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे बच्चों को नुकसान पहुंच सकता है या कोई सामान भी खराब हो सकता है आदि। इसलिए बच्चों के कमरे में कौन सा सामान रखना चाहिए और कौन सा नहीं। ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं वो कौन से सामान हैं, जिन्हें बच्चों के कमरे में आपको नहीं रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

These four things to never keep in a children room
माता-पिता को बच्चों के कमरे में कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

ये हैं वो चार सामान:-

नंबर 1

  • बच्चों के कमरे में कोई धारदार सामान रखने से बचें, क्योंकि अगर बच्चे इनसे खेलने लगे तो इस दौरान ये धारदार चीज उनके लिए खतरनाक हो सकती है और उनका हाथ आदि कट सकता है। इसलिए कभी भी बच्चों के कमरे में चाकू, कैंची, टेस्टर, कांच का सामान या कोई धारदार सामान न रखें।
These four things to never keep in a children room
माता-पिता को बच्चों के कमरे में कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • बच्चों के कमरे में भूलकर भी किसी तरह की कोई दवा न रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे बच्चों की आदत होती है कि वो हर चीज को मुंह में डाल लेते हैं। ऐसे में अगर बच्चे किसी दवा को खेल-खेल में मुंह में डाल लेते हैं, तो ये जानलेवा तक हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
These four things to never keep in a children room
माता-पिता को बच्चों के कमरे में कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • बच्चों के कमरे में कभी भी बिजली के स्विच को नीचे की तरफ न लगवाएं या ये ऐसी जगह न हो, जो उनकी पहुंच में हो। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे बच्चे इनमें उंगली डालते हैं, जिससे उन्हें करंट लग सकता है। इसलिए इन्हें ऊपर रखवाएं और अगर ये नीचे हैं, तो इनको टेप से कवर कर दें।
विज्ञापन
These four things to never keep in a children room
माता-पिता को बच्चों के कमरे में कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • छोटे बच्चों के कमरे में अगर आप कूलर या टेबल फैन रख रहे हैं, तो इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखें। कई बार इनके चलने के दौरान बच्चे इनमें कोई चीज डाल सकते हैं या छोटे बच्चे तो अपनी ऊंगली भी डाल सकते हैं। इसलिए उन्हें उनकी पहुंच से दूर रखें या उनके कमरे में न रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed