फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने पार्टनर को कभी भूलकर भी न बताएं ये चार बातें, बिगड़ सकता है प्यार का रिश्ता

Sat, 16 Oct 2021 10:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Oct 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
These four things and secrets should not be told to your loving partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार का रिश्ता बड़ी ही नाजुक डोर से बंधा होता है। हमारी जरा सी गलती इसके बिखरने का कारण बन जाती है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि जब दो लोग एक-दूसरे के प्यार में होते हैं, तो वो अपनी जिंदगी का सबसे खुशहाल पल जी रहे होते हैं। दोनों पार्टनर एक-दूसरे को समझते हैं, एक-दूसरे के संग समय बिताते हैं और आगे चलकर अपने इस रिलेशनशिप को शादी के पवित्र बंधन की तरफ भी लेकर जाते हैं। अमूमन देखा जाता है कि लोग अपने पार्टनर से कुछ नहीं छुपाते हैं और सबकुछ उन्हें बता देते हैं। ये अच्छी आदत तो है, लेकिन हमें ये ध्यान देना चाहिए कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो पार्टनर संग हमारे खुशहाल रिश्ते को बिगाड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि उन बातों को जाना जाए, जिन्हें आपको अपने पार्टनर को नहीं बताना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

These four things and secrets should not be told to your loving partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

एक्स यानी पूर्व प्रेमी के बारे में

  • ध्यान देना चाहिए कि आपको अपने नए पार्टनर को अपने एक्स के बारे में नहीं बताना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका अपने एक्स से जिस किसी भी कारण से ब्रेकअप हुआ हो और उसमें आपकी गलती न भी हो। लेकिन आपके नए पार्टनर को लग सकता है कि जैसे आपने अपने एक्स को छोड़ा, वैसे ही कहीं आप उन्हें भी न छोड़ दें आदि।
These four things and secrets should not be told to your loving partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

ड्रेसिंग सेंस के बारे में

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो खुद को पूरी तरह से अच्छी तरह रखते हैं। अच्छे कपड़े पहनते हैं और हमेशा अच्छा ड्रेसप करते हैं। वहीं, आपके पार्टनर अगर आपकी तरह तैयार नहीं होते हैं या अपनी पसंद के कपड़े पहनते हैं। तो ऐसे में आपको उन्हें ये नहीं कहना चाहिए कि तुम ये पहना करो, इस ड्रेस में तुम अच्छी नहीं लगती, खुद को बदलो आदि। आपकी ये बातें आपके पार्टनर को बुरी लग सकती हैंं, क्योंकि प्यार वो नहीं जो आपको किसी के लिए बदलने पर मजबूर कर दे, बल्कि प्यार वो है कि आप जैसे भी हैं सामने वाला आपको स्वीकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
These four things and secrets should not be told to your loving partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अपनी अच्छाईयों के बारे में

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी अच्छाई या अपनी तारीफ खुद ही करने लगते हैं। वहीं, वो ऐसा अपने पार्टनर के सामने भी करते हैं। ऐसा करने से आपके पार्टनर को लग सकता है कि आप उनके सामने अपनी अच्छी इमेज बनाने के लिए ये सब कह रहे हैं। इसलिए अपनी तारीफ खुद न करें, बल्कि किसी और को करने दें।
विज्ञापन
These four things and secrets should not be told to your loving partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

गिफ्ट्स के बारे में

  • कई बार ऐसा होता है कि आपके एक्स ने आपको कोई ड्रेस, घड़ी, चश्मा या कोई चाबी का छल्ला आदि कुछ दिया हो। ऐसे में ये रिश्ता भले ही टूट गया हो, लेकिन कई बार वो चीजें हमारे पास ही रह जाती हैं और उनका हम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आपके नए पार्टनर आपसे पूछे कि ये ड्रेस, घड़ी, चश्मा या कुछ और काफी अच्छा लग रहा है, तो ऐसे में भूलकर भी उन्हें ये न कहें कि ये आपके एक्स ने दिया था। ऐसा कहने से आपके पार्टनर को लगेगा कि आप अभी भी उन्हें ही याद करते हैं, इसलिए उनकी दी हुई चीजें आपने अब तक अपने पास संभालकर रखीं हैं। आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed