फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो पांच आदतें जो बदल सकती हैं आपकी जिंदगी, जानें इनके बारे में

Thu, 08 Apr 2021 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Apr 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
These are the five habits that can change your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

हमारा जीवन बेहद अनमोल है, जो व्यक्ति अपने जीवन की असली अहमियत समझ लेता है वो जीवन में कुछ कर गुजरता है। लेकिन कई लोग होते हैं, जो अपने जीवन की अहमियत को समझते नहीं हैं और अपना समय बर्बाद ही करते रहते हैं। ऐसे लोगों के अंदर कई गलत आदतें भी होती हैं, जो इनके जीवन को और खराब बनाने का काम करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी आदतें हैं, जिनकी मदद से आप अपने जीवन को बदल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं उन अच्छी आदतों के बारे में।

These are the five habits that can change your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सुबह जल्दी उठें

  • हमारे दिन की शुरुआत अगर अच्छी होगी तो हमारा पूरा दिन अच्छा बितेगा। इसके लिए हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए। कुछ लोग होते हैं जो आधे-आधे दिन तक सोए रहते हैं, ऐसे में उनका पूरा दिन खराब चला जाता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि सुबह जल्दी उठें। अगर आप को सुबह जल्दी उठने में दिक्कत है, तो आपको धीरे-धीरे ही सही लेकिन इसकी कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको सुबह जल्दी उठने की आदत लग जाएगी।
These are the five habits that can change your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्यायाम/योग करें

  • अब अगर आप सुबह जल्दी उठने लगे हैं, तो आपको सुबह-सुबह व्यायाम या फिर योग जरूर करना चाहिए। आप जब फिट रहेंगे तो किसी काम को करने में सक्षम होंगे। व्यायाय करने से आपको दिनभर अच्छा महसूस होगा, आपका मन काम में लगेगा और आपको आलास भी नहीं आएगा। इसलिए आपको सुबह व्यायाम या फिर योग करने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the five habits that can change your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बड़ों का आदर करें

  • हमारे घर में बड़े-बुजुर्ग तो होते ही हैं, अगर नहीं तो आपके माता-पिता तो घर में होंगे। ऐसे में हमें उनका आदर करना चाहिए, उनकी बातें माननी चाहिए, उनसे जुबान नहीं लड़ानी चाहिए, रोज सुबह उठकर उनके पांव छूने चाहिए, उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए आदि। ऐसा करने से भी लोग आपका सम्मान करेंगे और आपको एक आदर्श व्यक्ति के तौर पर देखेंगे।
विज्ञापन
These are the five habits that can change your life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हर दिन कुछ नया सीखें

  • हम अपने दिन में कई तरह के काम करते हैं। कोई स्कूल-कॉलेज जाता है, कोई दफ्तर जाता है, कोई अपने काम पर जाता है, तो कोई घर पर ही रहता है आदि। आप अपनी दिनचर्या में जो भी काम करते हो, लेकिन आपको हमेशा ये कोशिश करनी चाहिए कि आप कुछ नया सीखें। अपने काम से हटकर अगर आप कुछ नया सीखेंगे तो इससे आपकी जानकारी बढेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed