एक समय था जब लड़का-लड़की एक-दूसरे से मिलते थे, लेकिन अब लोगों को सोशल मीडिया पर ही प्यार हो जाता है। लड़का-लड़की सोशल मीडिया पर मिलते हैं, और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। कई बार तो हम ऐसे लोगों को दिल दे बैठते हैं, जिन्हें हम जानते नहीं हैं, जिनसे हम कभी मिले नहीं। लेकिन हम उन्हें दिल दे बैठते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर किसी को दिल बैठे हैं, तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो हो सकता है कि आपके साथ धोखा हो जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"606e97610fe147344f7b77ff","slug":"love-has-fallen-on-someone-on-social-media-without-meeting-so-keep-these-four-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दे चुके हैं किसी को दिल तो बिना मिले न लें फैसला, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
सोशल मीडिया पर दे चुके हैं किसी को दिल तो बिना मिले न लें फैसला, इन बातों का रखें ध्यान
Thu, 08 Apr 2021 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
फेक आईडी का ध्यान
- सोशल मीडिया पर लोग फेक आईडी बनाकर भी लोगों को टारगेट करते हैं। कई लोग फेक आईडी बना लेते हैं, और फिर लड़कियों को अपना दोस्त बनाकर उनसे बातचीत करना शुरू कर देते हैं। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है और फिर यही लोग आपको परेशान करना शुरू कर देते हैं। इसलिए आपको हमेशा ही फेक आईडी से बचकर रहना चाहिए। बिना सोचे समझे किसी को भी अपनी कोई फोटो, वीडियो आदि चीज शेयर नहीं करनी चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
फोन टैप
- जब हम सोशल मीडिया पर किसी से मिलते हैं, तो आपस में मोबाइल नंबर भी शेयर करते हैं और इसके बाद लोगों के बीच बातचीत शुरू हो जाती है। लेकिन आपको ध्यान देना चाहिए कि ऐसे लोग एकांत में बातें करते हैं और कई बार ये बातें अश्लील हो जाती हैं, जिसके बाद ये आपका फोन टैप कर लेते हैं और इसका इस्तेमाल फिर ये आपको ब्लैकमेल करने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
अपनी पहचान छुपा कर रखते हैं
- सोशल मीडिया पर फेक चीजें काफी ज्यादा होती हैं। हो सकता है कि आप जिन तस्वीरों को असली समझते हैं, वो फेक हो। ऐसे लोग अपनी ज्यादातर चीजें गलत बताते हैं, और हमेशा अपनी असल पहचान छुपाते हैं। ये लोग कई बार पैसे की जरूरत दिखाकर आपसे मोटा पैसा भी ले सकते हैं और इसके बाद जब इनका मतलब पूरा हो जाता है तो ये लोग कहीं रफू चक्कर हो जाते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चीजों का गलत इस्तेमाल
- जब आप सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति को दिल दे बैठते हैं, तो फिर आप ज्यादा सोचना समझना छोड़ देते हैं। जैसा आपसे सामने वाला व्यकित कहता है, आप वैसा ही करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जुड़ने के बाद आपसे वो आपका मोबाइल नंबर मांगते हैं और फिर धीरे-धीरे आपको प्यार के जाल में फंसाकर आपसे आपकी तस्वीरें व वीडियो भी मांगते हैं और लोग उन्हें दे भी देते हैं, जिसका फिर वो गलत इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए।