जब कोई पति-पत्नी माता-पिता बनते हैं, तो ये उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन को वो खास अंदाज में सेलिब्रेट भी करते हैं, लेकिन जब बच्चा घर में आ जाता है तो इसके बाद माता-पिता की असली परीक्षा शुरु होती है। बच्चे की परवरिश में माता-पिता का विशेष योगदान होता है, लेकिन इस काम में उन्हें कई दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। ऐसे में बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"605c81d08ebc3e58fe369278","slug":"these-are-best-ways-to-develop-good-habits-for-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे कर सकते हैं बच्चे की अच्छी परवरिश, रख सकते हैं इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ऐसे कर सकते हैं बच्चे की अच्छी परवरिश, रख सकते हैं इन बातों का ध्यान
Fri, 26 Mar 2021 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
children
- फोटो : istock
थोपने की जगह समझाएं चीजों को
- घर में ये कई बार देखा जाता है कि जब भी माता-पिता को बच्चे को कुछ कहना होता है तो वो उस पर चीजें थोपने लगते हैं। जबकि हमें बच्चों पर कोई भी चीज थोपने की जगह पर उन्हें समझाना चाहिए। उन्हें अच्छी-बुरी चीजों के बारे में बताना चाहिए, बच्चा अगर कुछ गलत कर रहा है तो उसके बारे में बताएं आदि। बच्चे को समझाने से बच्चा जल्दी चीजों को समझेगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पूरा समय देना चाहिए
- अगर आप किसी बच्चे के माता-पिता हैं और आप अपने बच्चे को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं, तो आपको अपने बच्चे को पूरा समय देना चाहिए। कई बार देखा जाता है कि व्यस्त होने के कारण माता-पिता अपने बच्चे को समय नहीं दे पाते। लेकिन आपको अपने बच्चे के प्रति हमेशा ही केयरिंग और धैर्यवान होना चाहिए। अगर आप बच्चे को समय देंगे तो इससे वो आपसे काफी घुल-मिल पाएगा और अपनी कई बातें भी आपसे शेयर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गुस्सा नहीं करें
- कहते हैं किसी भी समस्या का समाधान गुस्सा करना नहीं हो सकता। ठीक ऐसे ही बच्चों पर गुस्सा करना भी गलत है, क्योंकि बच्चे गुस्से से चिढ़ जाते हैं और अपने मन की करने लगते हैं। जबकि अगर बच्चों को प्यार से कोई चीज बताई जाए, उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया जाए, उन्हें बताएं कि आप उन्हें कोई काम करने से क्यों मना कर रहे हैं आदि। इससे बच्चा आपकी बात जल्दी समझेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दोस्त बनें
- आपको अपने बच्चों के साथ दोस्तों की तरह पेश आना चाहिए। आप अगर चाहते हैं कि आपका बच्चा आपसे सभी बातें साझा करें, तो इसके लिए आपको अपने बच्चे का दोस्त बनना पड़ेगा। आप उनसे पूछ सकते हैं कि उनका स्कूल का दिन कैसा बिता, उन्हें क्या काम करने को दिया है, उनके साथ खेल सकते हैं, उनके दोस्तों से मिलें आदि। ऐसा करके भी आप अपने बच्चे की अच्छी परवरिश कर सकते हैं।