हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ये दिन टीचर्स को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इस दिन स्टूडेंट्स अपने शिक्षकों के प्रति अलग-अलग तरीकों से प्यार और सम्मान प्रकट करते है। टीचर्स डे को 5 सितंबर के दिन इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। वह एक महान टीचर थे और शिक्षा के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया था। वे हमेशा कहते थे, 'अच्छा टीचर वो है, जो ताउम्र सीखता रहता है और अपने छात्रों से सीखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता।'
Teachers Day 2019: अपने गुरुओं को ये खूबसूरत मैसेज भेजकर कराएं स्पेशल फील
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान,
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
गुमनामी के अंधेरे में था
पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे
अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई
गुरू ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते हैं
जीवन क्या है, समझाते हैं
वही तो हमारे सच्चे गुरू कहलाते हैं!
इस शिक्षक दिवस पर सभी गुरू जनों को कोटि-कोटि अभिनंदन!
जीवन में कभी हार न मानना
संघर्षों सो कभी न डरना
मुसीबतों का करना डर कर सामना
और सदा नए पथ पर है चलना
ये आप ही तो हमें सिखाते हो
इसलिए शिक्षक कहलाते हो!
सभी शिक्षकों को कोटि-कोटि अभिनंदन