कई बार हम अपने आसपास ऐसे प्रेमी जोड़ों को देखते हैं जो अपने रिश्ते से खुश भी नहीं होते हैं। लेकिन वो एक दूसरे का साथ छोड़ना भी नहीं चाहते हैं या फिर अपने पार्टनर से अलग नहीं होना चाहते हैं। बहुत सारे लोगों को शायद ये बात न समझ आती हो लेकिन अब इस शोध के बारे में जानने के बाद सब जान जाएंगे कि रिश्ते में संतुष्टि न होने के बाद भी क्यों लोग इससे अलग नहीं होते हैं।
{"_id":"5d64e3368ebc3e93b4343a3d","slug":"study-says-why-people-stay-in-unhappy-and-unsatisfied-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर के साथ नाखुश होने के बावजूद नहीं तोड़ते रिश्ता, जानें क्या कहता है शोध?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पार्टनर के साथ नाखुश होने के बावजूद नहीं तोड़ते रिश्ता, जानें क्या कहता है शोध?
Thu, 29 Aug 2019 12:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
relationship
- फोटो : pixa
Trending Videos
- फोटो : pixa
क्या कहता है शोध
पर्सनैलिटी और सोशल साइकोलॉजी के जर्नल में छपे एक शोध में यह बात सामने आई है कि बहुत से लोग अपने पार्टनर के उम्मीद के मुताबिक रोमांटिक नहीं होने के बावजूद रिश्ते में बने रहते हैं। उन्हें लगता है कि इस छोटी सी वजह से रिश्ता तोड़ना ठीक नहीं हैं।
- फोटो : pixa
जब पार्टनर रिश्ते पर बहुत ज्यादा निर्भर हो
रिलेशनशिप में अगर कोई पार्टनर दूसरे के ऊपर ज्यादा ही निर्भर होता है तो सामने वाले को लगता है कि शायद उनका पार्टनर रिश्ते को नहीं तोड़ना चाहता है। इसलिए वो ब्रेकअप करने के बारे में नहीं सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
प्रेमी युगल का एक दूसरे को छोड़ना इतना आसान नहीं होता है क्योंकि अगर एक पार्टनर रिलेशनशिप में खुश है जबकि दूसरा नहीं तो एक-दूसरे को छोड़ना और ज्यादा मुश्किल भरा हो जाता है।
विज्ञापन
- फोटो : pexel
अकेले होने से डरते हैं
बहुत बार देखा गया है कि रिलेशनशिप में दिया गया समय इस बात पर निर्भर करता है कि उस रिश्तें में आपको रहना है कि नहीं क्योंकि कई बार लोग रिलेशनशिप इसलिए नहीं तोड़ते हैं क्योंकि उन्हें अकेले रहने में डर लगता है या भावनात्मक दर्द सहने में तकलीफ होती है।