एक शोध में अजीबो-गरीब बात सामने आई है जिसे चुनकर कई लोग चौंक सकते हैं। यह शोध कहता है कि कम उम्र में कार खरीदने वाले लोग ज्यादा शारीरिक संबंध बनाते हैं। शोध में बताया गया है कि जो लोग कम उम्र में कार खरीदते हैं उनका स्वाभिमान बढ़ जाता है और कार उनके लिए स्टेटस सिंबल बन जाती है। ऐसे में कम उम्र में कार खरीदने वालों के शारीरिक संबंध बनाने की संभावना और सेक्स को लेकर इच्छा बढ़ जाती है।
2 of 4
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
शोध कहता है कि कम उम्र में कार खरीदने वाले लोगों के स्टेटस सिंबल वाली बात महिलाओं को भी आकर्षित करती है। यह शोध मैक्सिको में हुआ है। मेक्सिको के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलिमा के अनुसंधानकर्ताओं ने यह शोध किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई कम उम्र में कार खरीदता है तो उसके यौन संबंध बनाने की संभावना और सेक्स को लेकर इच्छा बढ़ जाती है।
3 of 4
Relationship
- फोटो : Pixabay
इस शोध से जुड़े लेखक डेविड हर्नैनडेज का कहना है कि जीवन के शुरुआती दिनों यानी कम उम्र में कार होना सेक्स की इच्छा बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि महिलाएं भी ऐसे ही पुरुषों को ज्यादा तरजीह देती हैं जिनके पास भौतिकवादी चीजें ज्यादा होती हैं इनमें से एक कार भी है। यह शोध सेक्शुऐलिटी रिसर्च ऐंड सोशल पॉलिसी नाम के जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने वेस्टर्न मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी के 17 से 24 साल के बीच के 809 स्टूडेंट्स से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल-जवाब किए थे। शोधकर्ताओं ने विद्यार्थियों को दो ग्रुप में बांटा था। पहले ग्रुप में ऐसे लोग थे जिनके पास कार है और दूसरे ग्रुप में ऐसे लोग रखे गए थे जिनके पास कार नहीं है। इसी शोध में इस बात का पता चला कि कम उम्र में जिनके पास कार होती है वो ज्यादा शारीरिक संबंध बनाते हैं।