18 सितंबर 1950 को जन्मी शबाना आजमी 69 साल की हो गई हैं। अपने करियर की शुरुआत गुरुदत्त की डाक्यूमेंट्री फिल्म अंकुर से करने वाली शबाना आजमी को पहली फीचर फिल्म 1982 में मिली जिसका नाम 'मासूम' था। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर और फिल्मों के साथ ही वे अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती थी। पहले से शादीशुदा गीतकार जावेद अख्तर से उनका प्यार शबाना के घर पर ही परवान चढ़ा था।
जावेद अख्तर के साथ ऐसे परवान चढ़ा था शबाना आजमी का प्यार, शादी के लिए घरवाले नहीं थे तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से शादीशुदा थे जावेद अख्तर
जावेद अख्तर शबाना आजमी से शादी करने के पहले दो बच्चों के पिता थे। उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी से उनकी पहली मुलाकात जावेद के संघर्ष के दिनों में फिल्म सीता और गीता के सेट पर हुई थी। 17 साल की हनी का दिल अपनी उम्र से दस साल बड़े जावेद पर आ गया। फिल्म के सेट पर ताश खेलने के दौरान जावेद ने शादी का प्रस्ताव रखा और दोनों ने शादी कर ली। दरअसल, ताश खेलने के दौरान जावेद बार-बार हार जा रहे थे तब हनी ने उनसे कहा कि दीजिए मैं आपके लिए कार्ड निकालती हूं। तब अख्तर जी ने कहा कि ठीक है, अगर ये सही निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इस तरह से दोनों ने शादी का फैसला किया।
जब हनी ईरानी की मां ने अपनी किशोर उम्र की बेटी की शादी का फैसला सुना तो कहा कि ये फैसला गलत है और जल्दी ही मेरी बेटी को अपने फैसले पर पछतावा होगा और वो घर लौट आएगी। क्योंकि उस समय जावेद साहब के पास रहने के लिए घर नहीं था और वो ताश खेलते और शराब पीते थे।
शादी के कुछ ही सालों बाद जावेद दो बच्चों के पिता बन गए। बड़ी बेटी जोया और छोटा बेटा फरहान। लेकिन ज्यादा शराब पीने की वजह से हनी ईरानी से उनके आए दिन झगड़े होते थे।
जावेद साहब की मुलाकात शबाना आजमी से उनके पिता के घर पर हुई। जावेद अख्तर वहां कैफी आजमी से कविताओं की शिक्षा लेने जाया करते थे। इस तरह धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे से बात करना शुरू किया। लेकिन जावेद के शादी-शुदा होने की वजह से शबाना उनसे दूरी बना कर रखती थी और उनकी मां भी इस शादी के खिलाफ थी। लेकिन 1978 में पहली बीबी से तलाक के बाद कैफी आजमी बेटी की शादी के लिए तैयार हो गए। इस तरह छह साल के लंबे रिश्ते के बाद 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने शादी कर ली।