Tips to Raise Children: आज के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल, टीवी और इंटरनेट की दुनिया में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, ऐसे में उनमें देशप्रेम की भावना विकसित करना माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी बन जाती है। अगर बचपन से ही बच्चों को देश के इतिहास, बलिदानों और राष्ट्रीय प्रतीकों का महत्व समझाया जाए, तो वे बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
{"_id":"696c5f0429b48840ff0620ed","slug":"republic-day-2026-teach-kids-patriotism-tips-to-raise-responsible-and-ideal-citizens-2026-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2026: बच्चों में देशप्रेम जगाने के आसान तरीके क्या हैं ? एक क्लिक में जानें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Republic Day 2026: बच्चों में देशप्रेम जगाने के आसान तरीके क्या हैं ? एक क्लिक में जानें
Sun, 25 Jan 2026 11:14 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:14 AM IST
सार
Tips to Raise Children: इस गणतंत्र दिवस अपने बच्चे को देशप्रेम सिखाएं। उसके लिए यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों को बनाना है आदर्श नागरिक तो सिखाएं देशप्रेम, अपनाएं ये टिप्स
- फोटो : Adobe stock
इतिहास के बारे में बताएं
- फोटो : अमर उजाला
इतिहास के बारे में बताएं
- सबसे पहले बच्चों को भारत के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताएं।
- उन्हें समझाएं कि आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे कई वीरों और शहीदों का बलिदान है।
- महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तित्वों की कहानियां बच्चों को प्रेरित करती हैं।
तिरंगे के बारे में बताएं
- फोटो : Adobe Stock
तिरंगे के बारे में बताएं
- सबसे पहले तो अपने बच्चों को तिरंगे का सम्मान करना सिखाएं।
- उन्हें बताएं कि तिरंगे के तीनों रंग क्या दर्शाते हैं और अशोक चक्र का क्या महत्व है।
- ये भी समझाएं कि झंडा फहराते समय और राष्ट्रगान के दौरान कैसे अनुशासन और सम्मान दिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान और गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं
- फोटो : Adobe Stock
संविधान और गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं
- संविधान और गणतंत्र दिवस का महत्व बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार समझाएं।
- उन्हें बताएं कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को समान अधिकार मिलते हैं।
- उन्हें बताएं कि संविधान हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
विज्ञापन
एकता का भाव विकसित करें
- फोटो : Adobe stock
एकता का भाव विकसित करें
- बच्चों में एकता और विविधता का भाव विकसित करें।
- उन्हें सिखाएं कि भारत में अलग-अलग भाषा, धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं लेकिन हम सब एक देश के नागरिक हैं।
- हम सभी भारतीय हैं, इसलिए हमारे बीच एकता है।