फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पार्टनर है बहुत ज्यादा इमोशनल, तो इन चार तरीकों से संभालें रिश्ता

Mon, 25 Sep 2023 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Sep 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Relationship tips to Understand and Handle An Emotional Partner
भावुक पार्टनर को संभालने के टिप्स - फोटो : istock

किसी भी रिश्ते में अगर प्यार होता है तो उसे अच्छे से निभाया जा सकता है। रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ ही समझ, विश्वास और कोशिश करते रहने की क्षमता भी होना चाहिए। हो सकता है कि आप दोनों एक दूसरे से प्रेम तो करते हों लेकिन अगर आप एक दूसरे को समझते नहीं तो दिक्कत आ सकती है। पार्टनर्स को एक दूसरे को समझने के साथ ही विश्वास करना होता है और रिश्ता निभाने के लिए अपनी अपनी कोशिशें जारी रखनी होती हैं। कई रिलेशनशिप में पार्टनर अधिक भावुक होते हैं। ऐसे में उनकी भावुकता साथी को सोच समझकर कुछ भी करने को मजबूर कर देती हैं। पार्टनर को पता ही नहीं होता कि उनका साथी किस बात पर नाराज हो जाएं, इसलिए उसकी भावनाओं को संभालने और रिश्ता संभालने की पूरी जिम्मेदारी एक के ऊपर आ जाती है। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपने अधिक इमोशनल पार्टनर को संभाल सकते हैं और रिश्ते को भी निभा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि रिलेशनशिप में अधिक भावुक साथी को कैसे संभालना है। 

 

Relationship tips to Understand and Handle An Emotional Partner
भावुक पार्टनर को संभालने के टिप्स - फोटो : iStock

पार्टनर के व्यवहार और भावनाएं समझें

किसी भी परेशानी को हल करने के लिए उसके बारे में समझने की जरूरत होती है। ऐसा ही रिश्ते में भी होता है। अगर आपका साथी भावुक है तो उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपके किस व्यवहार पर उनका क्या रिएक्शन होता है? पार्टनर किन बातों पर भावुक हो सकता है? आराम से बैठकर इन बातों को समझने की कोशिश करें। उनकी भावुकता पर चिढ़ने के बजाए नरमता से व्यवहार करें।

Relationship tips to Understand and Handle An Emotional Partner
भावुक पार्टनर को संभालने के टिप्स - फोटो : istock

गुस्से पर रखें नियंत्रण

अक्सर भावुक पार्टनर के व्यवहार पर लोग इरेटेट होने लगते हैं। पार्टनर के रोने पर चिल्लाने लगते हैं। हो सकता है आप उनको उनका रोना या भावुक होना अच्छा न लग रहा हो लेकिन उन्हें शांत कराने के लिए चिल्लाना या गुस्सा करना काम नहीं आएगा। भावुक होने पर रोना उनके व्यवहार की प्रवृत्ति हो सकती है, जिसे वह चाह कर भी नहीं रोक पाते लेकिन आप नाराज होने के बजाए उनको संभाल सकते हैं। अगर प्यार से और आराम से बैठ कर समझाएंगे तो वह भी अपने भावुकता पर कंट्रोल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips to Understand and Handle An Emotional Partner
भावुक पार्टनर को संभालने के टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की बातों को सुनें

भावुक शख्स अगर आपसे कोई बात कह रहा है, तो उनकी बात को सुने और समझें। उनकी बातों को अहमियत दें। हो सकता है कि वह अपनी भावुकता में मन में दबी कई बातें आपसे कह दें और आपको उनकी नाराजगी की वजह पता चल जाए। इसलिए पार्टनर की बातों को सुनें।

विज्ञापन
Relationship tips to Understand and Handle An Emotional Partner
भावुक पार्टनर को संभालने के टिप्स - फोटो : istock

प्यार से सुधरेगी बिगड़ी बात

रिश्ते में प्यार का सबस अहम रोल होता है। पार्टनर भावुक हो या गुस्से में हो, आप उन्हें प्यार से ट्रीट करेंगे तो वह भी आपकी आपके प्यार के सामने कमजोर पड़ जाएंगे। अगर पार्टनर बात बात पर रोता है तो उसकी पसंद न पसंद का ध्यान रखें। छोटी-छोटी चीजों से उन्हें खुश रखने का प्रयास कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed