फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Daughter's Day 2023: आज है बेटी दिवस, लाडली को इन सुंदर संदेशों से महसूस कराएं खास

Sun, 24 Sep 2023 10:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 24 Sep 2023 10:01 AM IST
सार

अपनी लाडली से प्यार करते हैं तो उन्हें आज के लिए कुछ सुंदर संदेशों को भेजकर खास महसूस कराएं। लड़कियों को बेटी होने पर गर्व महसूस कराने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

विज्ञापन
Daughters Day Quotes Wishes Messages Shayari And Wallpapers for Whatsapp Facebook Status
Daughters Day - फोटो : Amar Ujala

International Daughters Day 2023 Wishes Quotes: कहते हैं जिन घर में बेटियां होती हैं, उस घर में चहल पहल और खिलखिलाने की आवाजें हमेशा गूंजती हैं यानी बेटियां खुशियों का प्रतीक हैं। जिस प्रकार से घर की शोभा रंगोली या अल्पना बढ़ाती है, उसी तरह बेटियां परिवार की शोभा और मान होती हैं। हालांकि समाज में बेटियों को पुरुषों से कमतर समझा जाता है। रूढ़िवादी विचारधारा के लोग बेटियों को पराई मानते हैं और बेटे को वंश आगे बढ़ाने का जरिया मानते हैं। ऐसे में कई घर-परिवार हैं जो बेटों को बेटियों से ज्यादा अहम मानते हैं और जिम्मेदारियां सौंपते हैं। 



भारत में तो बेटियों की चाह न होने पर भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे आपराधिक कृत्य किए जाते हैं। बाल विवाह के मामले पहले से कम हुए हैं लेकिन भ्रूण हत्या आज भी व्याप्त है। ऐसे में बेटियों को बचाने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर साल सितंबर माह में खास दिन मनाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस सितंबर माह के चौथे रविवार मनाया जाता है। इस साल 24 सितंबर को विश्व बेटी दिवस मनाया जा रहा है। अपनी लाडली से प्यार करते हैं तो उन्हें आज के लिए कुछ सुंदर संदेशों को भेजकर खास महसूस कराएं। लड़कियों को बेटी होने पर गर्व महसूस कराने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

Daughters Day Quotes Wishes Messages Shayari And Wallpapers for Whatsapp Facebook Status
Daughters Day - फोटो : Amar Ujala

बेटी के बिना जीवन है सूना,
उनकी हंसी हमारे जीवन का सोना।
बेटी दिवस पर यह शायरी है उनके नाम,
हमेशा रहे खुश और सलामत रहे उनका संसार

बेटी दिवस की शुभकामनाएं

Daughters Day Quotes Wishes Messages Shayari And Wallpapers for Whatsapp Facebook Status
Daughters Day - फोटो : Amar Ujala

बेटी की हंसी, बेटी का प्यार
जैसे कोई सुरमय संगीत
उनका स्नेह सदैव अनमोल
जीवन के हर पल को बना दे सुंदर गीत

बेटी दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughters Day Quotes Wishes Messages Shayari And Wallpapers for Whatsapp Facebook Status
Daughters Day - फोटो : Amar Ujala

बेटी घर में चांद की तरह जगमगाती है
जीवन में खुशियों की बूंदे बरसाती है
उसकी हर मुस्कान दिल को छू लेती है
साथ उसके खुशियों की बरसात रहती है।

बेटी दिवस की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Daughters Day Quotes Wishes Messages Shayari And Wallpapers for Whatsapp Facebook Status
Daughters Day - फोटो : Amar Ujala

सितारों को छूना, मंजिल को पाना
बेटी हम तेरे सपनों को समझते हैं
लाडो हम साथ हैं तेरे,
अपने प्यार और समर्थन का इजहार करते हैं।

बेटी दिवस की शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed