फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की ये हैं चार वजह, जानिए इससे उबरने के तरीके

Wed, 16 Feb 2022 05:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Feb 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips To Stop Feeling Loneliness in Relationship Common Causes
रिश्ते में अकेलापन - फोटो : iStock

कई बार आप किसी रिलेशनशिप में होते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं। किसी खास रिश्ते में आपकी भावनाओं की कद्र होने पर ही आप खुश होते हैं। रिश्ते की शुरुआत में तो कपल्स में उत्सुकता और एक दूसरे की भावनाओं की फिक्र होती है, लेकिन वक्त के साथ कपल्स के जीवन में कई बदलाव आने लगते हैं। जो बातें या चीजें आपको पहले पसंद नहीं हुआ करती थीं, प्यार में वह सब अच्छी लगने लगती हैं लेकिन बाद में पार्टनर उन्हीं चीजों और आदतों को लेकर निराश होने लगता है। अक्सर वक्त के साथ कई रिश्ते बोझ बन जाते हैं। कपल्स एक दूसरे से पहले जैसी और पहली जितनी बातें करना बंद कर देते हैं। साथ होकर भी अजनबी की तरह बर्ताव करने लगते हैं। ऐसे में बिना भावनाओं के कपल्स सिर्फ नाम का रिश्ता खींच रहे होते हैं, जिससे रिलेशनशिप में होते हुए भी वह और उनका साथी अकेलापन महसूस करने लगता है। चलिए जानते हैं रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की क्या वजह होती हैं और इससे उबरने के क्या उपाय हैं।

Relationship Tips To Stop Feeling Loneliness in Relationship Common Causes
रिश्ते में अकेलापन - फोटो : istock

रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की वजह

एक दूसरे को समय न देना

किसी भी रिश्ते की डोर तब कमजोर होती है, जब लोग एक दूसरे को समय नहीं देते। उनके पास एक दूसरे से बात करने या खुशी या गम में साथ होने का समय नहीं होता, तो वह भावनात्मक तौर पर एक दूसरे से अलग होने लगते हैं। आप किसी रिलेशनशिप में रहकर भी अकेला महसूस तब करते हैं, जब आपका पार्टनर आपको वक्त नहीं देता या जानबूझ कर आपको इग्नोर करने लगता है। ऐसे में रिश्ते में निराशा बढ़ने लगती है।

Relationship Tips To Stop Feeling Loneliness in Relationship Common Causes
रिश्ते में अकेलापन - फोटो : istock

बहुत अधिक उम्मीदें होना

अक्सर प्यार में लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा लेते हैं। आपका पार्टनर उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता या आपकी इच्छाओं को पूरा नहीं करता तो आप में निराशा बढ़ने लगती है और आप उसी रिश्ते में अकेलापन महसूस करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips To Stop Feeling Loneliness in Relationship Common Causes
रिश्ते में अकेलापन - फोटो : istock

भावनात्मक लगाव की कमी

अगर आप किसी से प्यार करते हैं तब तो अपने साथी के सुख दुख को समझते हैं और उनकी परवाह करते हैं लेकिन कई बार कपल्स साथ रहने के बावजूद एक दूसरे की भावनाओं को समझ नहीं पाते। भावनात्मक लगाव की कमी होने के कारण रिश्ता बोझ बन जाता है। लोग अपने पार्टनर से दूर भागने लगते हैं। जिससे वह खुद या उनका पार्टनर इस रिश्ते में अकेलापन महसूस करता है।

विज्ञापन
Relationship Tips To Stop Feeling Loneliness in Relationship Common Causes
रिश्ते में अकेलापन - फोटो : istock

अकेलेपन से उबरने का तरीका

  • एक दूसरे की भावनाओं और पसंद नापसंद पर चर्चा करें 
  • एक दूसरे के लिए कुछ अच्छा करें
  • रिश्ते में एक दूसरे के लिए निकालें वक्त 
  • किसी ट्रिप पर जाएं साथ
  • पार्टनर को गले लगाकर महसूस कराएं अपना प्यार
  • अपने रूटीन में करें बदलाव 
  • दोस्तों व परिवार संग बिताएं वक्त
  • युगल चिकित्सक से करें संपर्क
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed