फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: इकलौते बच्चे की परवरिश में करते हैं ये चार गलतियां तो बिगड़ सकता है उनका भविष्य

Tue, 15 Feb 2022 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Feb 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips For Raising Single Child Parents Should Avoid These Mistakes
बच्चे को बनाएं जिम्मेदार - फोटो : Istock

बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उनकी अच्छी और स्वस्थ परवरिश जरूरी होती है। वैसे तो ये काम हर माता पिता बखूबी करना चाहते हैं। कई बार घर में कई बच्चे होने से भी बच्चों में अच्छी आदतें आ जाती हैं। अक्सर दो-तीन बच्चे साथ होते हैं तो मिलकर काम करना, चीजें शेयर करना और एक दूसरे के साथ सुलह-समझौता करना सीखते हैं। लेकिन जब घर पर बच्चा अकेला हो तो अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इकलौता बच्चा होने पर कई बार बच्चे अकेलापन महसूस करते हैं। उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती हैं तो वहीं हद से ज्यादा ध्यान देना भी उनके बर्ताव पर बुरा असर डाल सकता है। इकलौता बच्चा होने पर माता पिता का अधिक लाड प्यार उन्हें बिगाड़ सकता है, तो वहीं अभिभावक की इकलौते बच्चे से अधिक उम्मीदें उसपर दबाव डाल सकती हैं। इकलौते बच्चे की परवरिश में माता-पिता कई गलतियां कर जाते हैं, जो बच्चे के व्यवहार और उसके भविष्य को खराब कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि इकलौते बच्चे की परवरिश में क्या गलतियां करने से बचना चाहिए। 

Parenting Tips For Raising Single Child Parents Should Avoid These Mistakes
अभिभावक - फोटो : Pixabay

अपनी इच्छाएं थोपना

अक्सर अभिभावक बच्चे पर अपनी इच्छाओं को पूरा करने का दबाव बनाते हैं। वह बच्चे से कई सारी उम्मीदें लगा लेते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए बच्चे से  अपेक्षा करते हैं। इसके कारण बच्चा तनाव में आ सकता है। अभिभावकों की इच्छा और सपनों को पूरा करने के लिए बच्चे पर मानसिक और शारीरिक तौर पर  दबाव बढ़ता है।

Parenting Tips For Raising Single Child Parents Should Avoid These Mistakes
चीन बच्चे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

न हों ओवर प्रोटेक्टिव

जब परिवार में इकलौता बच्चा होता है तो माता पिता उसे लेकर अधिक सुरक्षा देते हैं। वह बच्चे के हर काम में दखल देते हैं और उनका बचाव करने के चक्कर में बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर देते हैं। बच्चा खुल कर अपने मन मुताबिक काम नहीं कर पाता और खुद को बंद महसूस करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips For Raising Single Child Parents Should Avoid These Mistakes
Child, Parenting Tips - फोटो : Pixabay

बच्चे को बाहर जाने से रोकना

समाज में जीने के लिए बच्चे को बाहर के माहौल में घुलना मिलना आना चाहिए। बच्चा बिगड़ न जाए या किसी मुसीबत में न पड़ जाए इसलिए माता पिता उन्हें बाहर जाने से मना करते हैं। ऐसे में वह बच्चा खुद को कैद में महसूस करता है और अकेलापन महसूस करता है। हो सकता है कि वह माता-पिता के इस बर्ताव की वजह से उनसे दूरी बनाने लगे। 

विज्ञापन
Parenting Tips For Raising Single Child Parents Should Avoid These Mistakes
बच्चे को बनाएं जिम्मेदार - फोटो : Istock

फैसले लेने का अधिकार न देना

अक्सर माता पिता बच्चों को नसमझ और जिम्मेदार न समझ कर उनके जीवन से जुड़े हर फैसले स्वयं ही लेते हैं। चाहे वह उनकी पसंद का खिलौना लेना हो या उनकी शिक्षा से जुड़ा फैसला हो। बच्चों को कुछ फैसले खुद से लेने दें। वह गलत निर्णय लेंगे तो भविष्य के लिए उन्हें सबक मिलेगा। गलतियों से सीखने का मौका दें। अगर आप उनके फैसले लेंगे तो वह जीवन में अपने फैसलों को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed