देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, ऐसे में लोगों को इससे बचाने के लिए और इस वायरस की चेन तोड़ने के लिए राज्यों ने अपने वहां लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों पर ही रहने को मजबूर हैं। वहीं, काफी समय से घर पर रहने की वजह से लोग काफी बोर हो रहे हैं, और कहीं न कहीं वो खुश भी नहीं है। लेकिन अगर आप इस लॉकडाउन में अपने परिवार संग खुशी के पल बिताना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं।
{"_id":"60adcd928ebc3e59603fccc4","slug":"relationship-tips-tips-to-spend-happiness-with-family-at-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ऐसे बिता सकते हैं परिवार संग खुशी के पल, ये हैं कुछ तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में ऐसे बिता सकते हैं परिवार संग खुशी के पल, ये हैं कुछ तरीके
Wed, 26 May 2021 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 26 May 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
गेम खेलें
- जब इस लॉकडाउन में आप अपने परिवार संग घर पर हैं, तो आप उनके साथ खुशी के पल बिता सकते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के लोगों संग गेम खेल सकते हैं, कोई ऐसा खेल खेल सकते हैं जो आप पहले उनके साथ खेलते थे। इससे आपकी यादें ताजा होगी और आप एक अच्छा और खुशी का समय परिवार संग बिता पाएंगे।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बातचीत करें
- इस लॉकडाउन में लोग पहले से ही खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आपको ये गलती नहीं करनी है कि आप किसी से बातचीत न करें। इससे आपको भी अकेला महसूस होगा। इसके लिए आप अपने परिवार संग बातचीत कर सकते हैं, उनके सुख-दुख जान सकते हैं, अपने बारे में बता सकते हैं और कई अन्य चीजों को समझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बच्चों के दोस्त बनें
- आप अपने परिवार संग खुशी के पल बिताना चाहते हैं, तो आपको अपने बच्चों का दोस्त बनना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे ही परिवार में खुशी लाने का काम करते हैं। अगर बच्चे दुखी होंगे तो घर की रौनक भी कहीं खो जाएगी। ऐसे में आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना है, उनके साथ खेलना चाहिए, उनसे बातचीत करनी चाहिए आदि। ऐसा करके भी आप परिवार संग खुशी के पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर के कामों में पार्टनर की मदद करें
- अब जब आप घर में हैं, तो आपको अपने पार्टनर संग घर के कामों में साथ देना चाहिए। आप घर की साफ-सफाई में, खाना बनाने में, बच्चों को पढ़ाने में समेत अन्य कामों में अपने पार्टनर की मदद कर सकते हैं। इससे दोनों पार्टनर्स के बीच प्यार बढ़ेगा और आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे, जिससे आपके परिवार में खुशी बनी रहेगी।