फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 बातें जो आपके रिलेशनशिप को हर हाल में रखेंगी मजबूत 

Mon, 01 Apr 2019 05:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 01 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips That Couples Often Forget
प्यार

अक्सर हम रिलेशनशिप में कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते खट्टे होने लगते हैं। एक-दूसरे के बीच मनमुटाव पैदा होने लगता है। पार्टनर आपस में ही चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी परिस्थिति आए इससे पहले ही हमें सावधान हो जाना चाहिए। रिश्तों की अहमियत को बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स बेहद काम आते हैं जिनको आमतौर पर हम भूल जाते हैं। ये सावधानियां आपसी प्रेम को मजबूत तो रखती ही हैं साथ ही में रिश्ते में आई दरार को भी पाटती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स..

Relationship Tips That Couples Often Forget
रिश्ता

अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें।

Relationship Tips That Couples Often Forget
relationship
रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips That Couples Often Forget
relationship
बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें। 
 
विज्ञापन
Relationship Tips That Couples Often Forget
relationship
अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे फौरन स्वीकार कर लें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और दरार नहीं आएगी। अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed