कहते हैं जब हम किसी के प्यार में होते हैं, तो ये हमारी जिंदगी का काफी खूबसूरत एहसास होता है। हमें अपने आसपास सबकुछ अच्छा ही अच्छा नजर आता है और हम अपनी मोहब्बत में खोए रहते हैं। लेकिन अगर आप किसी से एकतरफा मोहब्बत में हैं, तो आपको संभलने की जरूरत है, क्योंकि एकतरफा प्यार करना खतरनाक भी हो सकता है। कई बार देखा जाता है कि एकतरफा मोहब्बत करने वाले लोगों के हाथ निराशा और हताशा लगती है, जिसकी वजह से फिर उनकी जिंदगी में तनाव तक आ जाता है। इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है।
{"_id":"6090cee58ebc3ebf80432f8d","slug":"relationship-tips-one-sided-love-can-be-dangerous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी तो नहीं करते किसी से एकतरफा मोहब्बत, इन बातों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
कहीं आप भी तो नहीं करते किसी से एकतरफा मोहब्बत, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
हम अच्छे दोस्त हैं
- जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत कर बैठते हैं, तो कभी न कभी हम उस मौके की तलाश में हमेशा रहते हैं जब हम अपने प्यार का इजहार कर सकें। लेकिन अगर आपको अपने दिल की बात बताने के बाद ये सुनने को मिलता है कि हम अच्छे दोस्त हैं। इससे आपको समझ जाना चाहिए कि वो कहना यही चाह रहा है कि वो आपसे प्यार नहीं करता। ऐसे में आपको अकेले समय बिताने की जगह पर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ध्यान न देना
- जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत करते हैं, तो कभी न कभी सामने वाले शख्स को भी ये एहसास हो जाता है कि कोई उन्हें एकतरफा मोहब्बत करता है। क्योंकि उनसे प्यार करने वाला शख्स हमेशा उनकी जरूरतों को पूरा करने में, उनकी मदद करने में, उनके साथ समय बिताने के बारे में सोचता रहता है। लेकिन बावजूद इसके अगर सामने वाला शख्स आप पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो फिर आपको समझ लेना चाहिए कि वो शख्स आपको प्यार नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कॉल-मैसेज के जवाब न देना
- जिनके आसपास आप रहते हैं, ज्यादातर उन्हीं के प्रति प्यार का आकर्षण होता है। वहीं, जब आप उनसे बात करने के लिए उन्हें कॉल करते हैं या फिर उनसे मैसेज में बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सामने वाले की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। तो ये इशारा है कि वो आपमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इसलिए आपको भी वहां से आगे बढ़ जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
इसलिए हो जाती है जानलेवा जिंदगी
- जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत करते हैं, और उनकी तरफ से हमें कोई जवाब नहीं मिलता है यानी उन्हें आपसे मोहब्बत नहीं होती है तो व्यक्ति काफी दुखी हो जाता है। ऐसे में कई लोग अकेलापन मिटाने के लिए शराब जैसी चीजों का सहारा लेते हैं, जो हमारी जिंदगी बर्बाद करने के लिए काफी है। इसलिए हमें इन चीजों से बचकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।