फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं करते किसी से एकतरफा मोहब्बत, इन बातों को न करें नजरअंदाज

Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
relationship tips one sided love can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं जब हम किसी के प्यार में होते हैं, तो ये हमारी जिंदगी का काफी खूबसूरत एहसास होता है। हमें अपने आसपास सबकुछ अच्छा ही अच्छा नजर आता है और हम अपनी मोहब्बत में खोए रहते हैं। लेकिन अगर आप किसी से एकतरफा मोहब्बत में हैं, तो आपको संभलने की जरूरत है, क्योंकि एकतरफा प्यार करना खतरनाक भी हो सकता है। कई बार देखा जाता है कि एकतरफा मोहब्बत करने वाले लोगों के हाथ निराशा और हताशा लगती है, जिसकी वजह से फिर उनकी जिंदगी में तनाव तक आ जाता है। इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है।

relationship tips one sided love can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम अच्छे दोस्त हैं

  • जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत कर बैठते हैं, तो कभी न कभी हम उस मौके की तलाश में हमेशा रहते हैं जब हम अपने प्यार का इजहार कर सकें। लेकिन अगर आपको अपने दिल की बात बताने के बाद ये सुनने को मिलता है कि हम अच्छे दोस्त हैं। इससे आपको समझ जाना चाहिए कि वो कहना यही चाह रहा है कि वो आपसे प्यार नहीं करता। ऐसे में आपको अकेले समय बिताने की जगह पर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।
relationship tips one sided love can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ध्यान न देना

  • जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत करते हैं, तो कभी न कभी सामने वाले शख्स को भी ये एहसास हो जाता है कि कोई उन्हें एकतरफा मोहब्बत करता है। क्योंकि उनसे प्यार करने वाला शख्स हमेशा उनकी जरूरतों को पूरा करने में, उनकी मदद करने में, उनके साथ समय बिताने के बारे में सोचता रहता है। लेकिन बावजूद इसके अगर सामने वाला शख्स आप पर ध्यान नहीं दे रहा है, तो फिर आपको समझ लेना चाहिए कि वो शख्स आपको प्यार नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips one sided love can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कॉल-मैसेज के जवाब न देना

  • जिनके आसपास आप रहते हैं, ज्यादातर उन्हीं के प्रति प्यार का आकर्षण होता है। वहीं, जब आप उनसे बात करने के लिए उन्हें कॉल करते हैं या फिर उनसे मैसेज में बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सामने वाले की तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा है। तो ये इशारा है कि वो आपमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इसलिए आपको भी वहां से आगे बढ़ जाना चाहिए।
विज्ञापन
relationship tips one sided love can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

इसलिए हो जाती है जानलेवा जिंदगी

  • जब हम किसी से एकतरफा मोहब्बत करते हैं, और उनकी तरफ से हमें कोई जवाब नहीं मिलता है यानी उन्हें आपसे मोहब्बत नहीं होती है तो व्यक्ति काफी दुखी हो जाता है। ऐसे में कई लोग अकेलापन मिटाने के लिए शराब जैसी चीजों का सहारा लेते हैं, जो हमारी जिंदगी बर्बाद करने के लिए काफी है। इसलिए हमें इन चीजों से बचकर जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed