{"_id":"5f5704b48ebc3e37be0b977e","slug":"relationship-tips-in-hindi-human-behavior-change-after-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप होने के बाद नए रिश्ते, परिवार और दोस्तों को लेकर इंसान में आ जाते हैं ये बदलाव","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ब्रेकअप होने के बाद नए रिश्ते, परिवार और दोस्तों को लेकर इंसान में आ जाते हैं ये बदलाव
जब इंसान प्यार में होता है तो उसके अंदर एक अलग तरह की खुशी होती है। पार्टनर के साथ बिताया वक्त हो या कोई छोटी सी बात इंसान के लिए हर एक चीज इमोशन्स से जुड़ी होती है। लेकिन हर रिश्ते में प्यार के साथ झगड़े भी होते हैं। कभी-कभी इसी वजह से कपल्स के बीच ब्रेकअप हो जाता है। ब्रेकअप के बाद किसी को भी अपने आपको संभालना बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद इंसान कोशिश करता है कि अगली बार वह खुद को हर्ट होने से बचा सके और यही वो टाइम होता है जब इसांन के अंदर कई तरह के बदलाव आते हैं। इंसान खुद के लिए, अपने करियर, दोस्त, फैमिली को लेकर एक अलग नजरिया रखने लगता है। आइए जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद इंसान में किस तरह के बदलाव आते हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रेकअप के बाद किसी को भी नए रिश्ते में जाना मुश्किल सा लगता है, क्योंकि वह अपने आप को हर्ट नहीं करना चाहता। लेकिन जब ब्रेकअप के बाद लोग नए रिश्ते में जाते हैं तो नए पार्टनर के साथ अपने आप को ज्यादा इमोशनल तरीके से कनेक्ट नहीं करते हैं। अपने आप को हर्ट होने से बचाने के लिए थोड़ा प्रैक्टिकल होकर सोचते हैं। पार्टनर को लंबे समय तक डेट करके उसे अच्छे से समझना चाहते हैं। उसके बाद ही किसी तरह की कमिटमेंट करना चाहते हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्रेकअप के बाद लोग अपने आप पर ज्यादा फोकस करने लगते हैं
जब किसी का ब्रेकअप होता है तो वो अपने आप को अंदर से बहुत टूटा हुआ महसूस करता है, लेकिन संभलने के बाद इंसान अपने आप पर ज्यादा ध्यान देना शुरु कर देता है। ब्रेकअप से उबरने के बाद इंसान अपने करियर को लेकर ज्यादा सीरियस हो जाता है। वह करियर के साथ अपनी पर्सनैलिटी पर भी ध्यान देने लगता है। ब्रेकअप के बाद ये एक अलग तरह का पॉजिटिव चेंज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी भी इंसान का ब्रेकअप होने के बाद फैमिली और दोस्तों के साथ उसका लगाव बढ़ जाता है, क्योंकि ब्रेकअप से उबरने में फैमिली का प्यार और दोस्तों का साथ अहम भूमिका निभाता है। इसी वजह से इंसान को अहसास होता है कि प्यार तो आपको फैमिली और दोस्तों से भी मिलता है, जिसकी वजह से आप हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं। दूसरी रिलेशनशिप में जाने का बाद भी इंसान अपने परिवार और दोस्तों को ज्यादा अहमियत देने लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।