फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप टिप्स: आपके इन गुणों से इंप्रेस होती हैं लड़कियां, जानिए विस्तार से

Thu, 05 Aug 2021 03:04 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips How to Impress girl or Crush
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

लड़कियों को इंप्रेस करना काफी मुश्किल कार्य है। अक्सर लड़के लड़कियों को अपने गुणों से प्रभावित करने के लिए क्या कुछ नहीं करते? उसके बाद भी कई लड़कियां उनसे इंप्रेस नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ टिप्स को जरूर जानना चाहिए। हम सभी को पता है कि लड़कियां जल्दी इंप्रेस नहीं होती। इस कारण उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हमें काफी प्रयास करना पड़ता है। कई मर्तबा तो हम उनके लिए काफी कुछ स्पेशल भी करते हैं। उसके बाद भी वे हमसे इंप्रेस नहीं होती हैं। उनसे बात करते वक्त हमें इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उनकी नजरों में हमारी वेल्यू कम न हो। इस दौरान आपको बहुत धैर्य से काम करना चाहिए। इसी कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी रिलेशनशिप टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपनी पसंद की लड़की को इंप्रेस कर सकते हैं।

Relationship Tips How to Impress girl or Crush
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आत्मविश्वास 

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं, तो आपके अंदर उससे बात करने का आत्मविश्वास होना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि जिन लड़कों के भीतर आत्मविश्वास होता है। लड़कियां ज्यादातर उन्हीं की तरफ आकर्षित होती हैं। आप जब भी उनसे मिलें तो आत्मविश्वास के साथ सहज होकर बात करें, ताकि उस लड़की को भी आपके साथ सहजता महसूस हो। 

Relationship Tips How to Impress girl or Crush
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लड़की के परिवार को प्रभावित करें

यदि आप उस लड़की के साथ भविष्य गुजारना चाहते हैं। ऐसे में आपको उस लड़की के परिवार के साथ संपर्क बनाना चाहिए। संपर्क बनाने के बाद उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करें। आप लड़की के परिवार वालों को इज्जत दें। उनके सामने अपने अच्छे गुणों का जिक्र करें। इससे लड़की के परिवार वाले आपको पसंद करने लगेंगे और उनके साथ आपका अच्छा व्यवहार बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips How to Impress girl or Crush
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लड़की की तारीफ करें

आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, उसकी छोटी छोटी चीजों की तारीफ करें। उनकी पसंद और नापसंद को जानने की कोशिश करें। इसे करने से  लड़की आपसे इंप्रेस हो जाएगी।

विज्ञापन
Relationship Tips How to Impress girl or Crush
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्यवहार में रहें विनम्र

यदि आपका व्यवहार लड़की के प्रति काफी अच्छा है, तो वह आपसे इंप्रेस हो सकती है। इस कारण लड़की के प्रति हमेशा अपने व्यवहार में शिष्टाचार रखें। लड़की से बात करते वक्त विनम्र रहें। आपको बता दें कि लड़कियां उन लोगों को ज्यादा पसंद करती हैं, जो उनका सम्मान करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed