फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार तरीकों की मदद से पार्टनर से नहीं होगी लड़ाई, आपसी प्यार होगा मजबूत

Thu, 28 Oct 2021 09:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 28 Oct 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Four tips for not fighting with your partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

प्यार के रिश्ते में जितनी जगह प्यार की होती है, शायद उतनी ही वाद-विवाद की भी। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा कपल हो, जिसकी किसी बात को लेकर आपसी अनबन न हो। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि इन कपल्स के बीच प्यार नहीं होता है। बल्कि जिन लोगों के बीच जितनी अनबन होती है, उतना ही ज्यादा प्यार इन लोगों के बीच होता है। हालांकि, कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं, जिनके बीच प्यार तो खूब होता है। लेकिन कई बार बेवजह या बिना मतलब की बातों को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़े होते हैं, जिसका बुरा असर उनके रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे लोगों के बीच यहां तक देखा जाता है कि लड़ाई-झगड़ों की वजह से इनके रिश्ते तक बेहद जल्दी टूट जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, और थोड़े से टिप्स अपनाकर आप भी अपने पार्टनर संग हमेशा के लिए हंसी-खुशी से भरे प्यार के सुनहरे पल बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।

Relationship tips Four tips for not fighting with your partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

गुस्सा आए, तो चुप रहें

  • गुस्सा हमारे प्यार के रिश्ते के लिए बेहद खराब होता है। कई बार हम गुस्से में अपने पार्टनर को कुछ बुरा-भला कह देते हैं या कई लोग तो अपने पार्टनर पर हाथ तक उठाने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन इसका पछतावा आपको बाद में होगा, जिसकी वजह से आपका रिश्ता तक टूट सकता है। इसलिए जब भी आपको गुस्सा आए, तो बिल्कुल चुप और शांत रहें।
Relationship tips Four tips for not fighting with your partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

आपका चिल्लाना बेहद गलत

  • कई लोगों की जब भी किसी बात को लेकर पार्टनर से अनबन होती है या वो कुछ बात उनसे पूछ भी रहे हों। तो ऐसे में वो चिल्लाने लगते हैं। आपका चिल्लाना आपके पार्टनर को नपसंद भी आ सकता है। इसलिए अपनी चिल्लाने की आदत को बदले और धीमा बोलना शुरू करें। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Four tips for not fighting with your partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

पुरानी बात को पकड़कर न बैठें

  • कई लोगों की आदत होती है कि कोई पुरानी बात (जिस पर आपके पार्टनर से कोई गलती हुई हो) को लेकर बैठ जाते हैं। यही नहीं, हर बार समय-समय पर इसी बात का हवाला देते रहते हैं। लेकिन एक बार गलती तो किसी से भी हो सकती है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि आप उस पुरानी बात को लेकर आगे तक अपने पार्टनर को सुनाएं। ऐसा करना गलत है।
विज्ञापन
Relationship tips Four tips for not fighting with your partner
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

माफ करना सीखें

  • कई लोग अपनी गलती को लेकर तो पार्टनर से हर बार माफी मांग लेते हैं। लेकिन जब बात पार्टनर की गलती की आती है, तो उन्हें माफ नहीं करते हैं या उसमें काफी नाटक करते हैं। लेकिन ऐसा करने से आप अपने पार्टनर और अपने रिश्ते के बीच अनबन पैदा कर सकते हैं। इसलिए माफ करना सीखना ही बेहतर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed