फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करने जा रहे हैं शादी? तो पहले जान लें कहीं आपके पार्टनर में तो नहीं हैं ये 4 बुरी आदतें

Mon, 14 Jun 2021 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Jun 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Before marriage know whether your partner has these four bad habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्यार एक खूबसूरत एहसास है। जब भी हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में होते हैं तो कई बड़े सपने देखते हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते से हुई शुरुआत शादी तक जाती है। लोग अपने पार्टनर को पहले अच्छे से समझते हैं, और फिर उसके बाद जाकर शादी का फैसला लेते हैं। पार्टनर्स एक-दूसरे से वादा करते हैं कि वो हर मुसीबत में एक-दूजे का साथ देंगे, एक-दूजे की जरूरतों को समझेंगे आदि। लेकिन कई बार पार्टनर्स में कई ऐसी बुरी आदतें होती हैं, जिनकी वजह से शादी के बाद पार्टनर को पछताना पड़ता है। ऐसे में पार्टनर को डेट करते समय अच्छे से जान लेना बेहतर रहता है, समझ लेना चाहिए कि उसके अंदर कौन सी ऐसी आदतें हैं जो शादी के बाद उनके रिश्ते में दरार लाने का काम कर सकती हैं, क्या ऐसी स्थिति में आप अपने शादी के रिश्ते को जिंदगी भर निभाएंगे आदि। इन सब सवालों के जवाब सोचकर ही आपको फैसला लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को खराब करने का काम कर सकती हैं।

Relationship tips Before marriage know whether your partner has these four bad habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक करना

  • शक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। शक की वजह से अच्छे-अच्छे रिश्ते तक टूट जाते हैं। इसलिए अगर आपका पार्टनर आप पर शक करता है, तो ये आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए अच्छा नहीं है। आपके मोबाइल को चोरी-छुपे देखना, आपके मैसेज पढ़ना, आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए रखना, आपका पीछा करना, आपके दोस्तों को लेकर शक करना आदि। ये सभी आदतें रिश्ते को खराब करने के लिए काफी होती हैं। इसलिए ऐसे व्यक्ति से शादी करने से पहले अपने दिमाग से काम लेना बेहतर विकल्प है।
Relationship tips Before marriage know whether your partner has these four bad habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बेवजह गुस्सा करना

  • ये बात तो सभी जानते हैं कि जहां प्यार होता है, वहां गुस्सा भी होता है क्योंकि लोग जिसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उस पर ही ज्यादा गुस्सा भी करते हैं। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वो बेवजह गुस्सा करते हैं या फिर छोटी-छोटी बातों को लेकर बैठ जाते हैं और फिर हमेशा उनको लेकर अपने पार्टनर पर गुस्सा करते रहते हैं। ऐसे पार्टनर के साथ भला कोई कैसे जिंदगी बिता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Before marriage know whether your partner has these four bad habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झूठ बोलना

  • कहा जाता है कि जहां प्यार होता है, वहां झूठ के लिए कोई जगह नहीं होती। अगर आपका पार्टनर हर बात पर झूठ बोलता है, आपसे चीजें छुपाता है, मिलने अपने दोस्तों से गया था और बताता कहीं और है, अपने काम को लेकर झूठ बोलता है आदि। ऐसी स्थिति में आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए, और जब आपको लगे तभी शादी का कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
Relationship tips Before marriage know whether your partner has these four bad habits
रुपये - फोटो : pixabay

आपके पैसे पर हो नजर

  • इस दुनिया में जितने ईमानदार लोग हैं, उससे कहीं ज्यादा बुरे लोग हैं। अक्सर हम ऐसे मामलों के बारे में सुनते हैं, जिनमें लोग सिर्फ पैसों के लिए किसी को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं और उसके बाद पैसे लेकर रफू-चक्कर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे बार-बार पैसे मांगता है, और आपको वो पैसे वापस नहीं करता है तो भी आपको सावधान रहने की जरूरत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed