एक अच्छे रिलेशनशिप की शुरुआत प्रभाव यानी आकर्षण से होती है। यह आकर्षण कभी बाहरी खूबसूरती को लेकर होता है तो कभी इनर ब्यूटी यानी कि व्यक्ति के गुणों को लेकर होता है। जिस तरह लड़के अपनी ओर लड़कियों को आकर्षित करना चाहते हैं, वैसे ही लड़कियां भी लड़कों को आकर्षित करना चाहती हैं। लड़कियों की अंदरूनी खूबियां भी लड़कों को खूब आकर्षित करती है। आइए जानते हैं लड़कियों की उन पांच खूबियों के बारे में, जिस वजह से लड़के प्यार में पड़ने को मजबूर हो जाते हैं:
इन 5 वजहों के चलते लड़कियों से प्यार करने के लिए मजबूर हो जाते हैं लड़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी विथ ब्रेन
लड़कों को वैसी लड़कियां काफी पसंद होती हैं जो बुद्धिमान यानी कि अक्लमंद होती हैं। कहा भी जाता है कि ब्यूटी विद ब्रेन का कॉम्बिनेशन लड़कों को आकर्षित किया जाता है। यह गुण हर लड़की में नहीं होता। हर सुंदर दिखने वाली लड़की अक्लमंद हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन जो बुद्धिमान होती हैं, वह आत्मविश्वास से भरी दिखती हैं।
फिटनेस
लड़कों को फिट लड़कियां पसंद होती हैं और वे चाहते हैं कि उनकी पार्टनर हमेशा फिट रहे। अधिकतर लड़के चाहते हैं कि उनकी होने वाली पार्टनर मोटी न हों, उनकी कमर पतली हो। कमर पतली हो तो लड़कियां और अधिक फिट और आकर्षक दिखती हैं। हालांकि प्रेम की यह जरूरी शर्त नहीं।
कुकिंग
कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। लड़कों के साथ भी यही बात लागू होती है। दोस्ती या रिलेशनशिप में देखा जाता है कि यदि लड़की अपने हाथों बने पकवान लड़के को खिलाती है तो दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होता जाता है। लड़के ऐसी लड़कियों से ज्यादा प्रभावित होते हैं, जो अच्छा खाना बनाती हों।
संगीत
लड़कियों का संगीत प्रेम भी लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लड़कियां, जो अच्छा गाना गाती है, उनका मधुर संगीत लड़कों को प्रभावित करता है। अच्छा गाने वाली और परफॉर्म करने वाली लड़कियों के सामने लड़के जल्दी दिल हार बैठते हैं। लड़कों को गिटार बजाने वाली लड़कियां भी पसंद होती हैं।