{"_id":"6969c9f5754d2f31e50754f2","slug":"relationship-problem-ex-partner-coming-back-in-my-life-what-should-i-do-2026-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship Problems: एक्स पार्टनर वापस जिंदगी में आना चाहता है ? बात बढ़ाने से पहले इन पहलुओं का ध्यान रखें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship Problems: एक्स पार्टनर वापस जिंदगी में आना चाहता है ? बात बढ़ाने से पहले इन पहलुओं का ध्यान रखें
Fri, 16 Jan 2026 11:14 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:14 AM IST
सार
Relationship Problems: अगर आपका एक्स भी आपकी जिंदगी में दोबारा वापस आने की कोशिश कर रहा है तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें।
विज्ञापन
एक्स वापस जिंदगी में आना चाहता है तो क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
Relationship Problems: अगर आपका एक्स फिर से आपकी जिंदगी में वापस आना चाहता है, तो ये एक बड़ा फैसला हो सकता है। दरअसल, कभी-कभी पुराने रिश्ते हमें खींचते हैं, लेकिन ये जरूरी है कि हम इस फैसले को पूरी समझ और ईमानदारी से लें। इस मुद्दे पर विचार करते वक्त आपके लिए ये समझना बेहद महत्वपूर्ण है कि क्या आपको इस रिश्ते में वापस जाने की जरूरत है और क्या ये सही समय है।
अपनी भावनाओं का मूल्यांकन करें
- फोटो : Adobe stock
अपनी भावनाओं का मूल्यांकन करें
- सबसे पहले अपने दिल और दिमाग से ये सवाल पूछें कि क्या आप अपने एक्स को वापस अपनी जिंदगी में शामिल करने के लिए तैयार हैं।
- क्या आपके अंदर पहले जैसी भावनाएं हैं, या सिर्फ अकेलापन या पुरानी यादों के कारण आप वापसी के बारे में सोच रहे हैं?
क्यों अलग हुए थे, ये समझें
- फोटो : Adobe stock
क्यों अलग हुए थे, ये समझें
- इसके बाद ये जानना बहुत जरूरी है कि आप दोनों क्यों अलग हुए थे।
- क्या वजहें थीं जो रिश्ते के टूटने का कारण बनीं?
- क्या उन समस्याओं को हल किया जा सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
संवाद है जरूरी
- अगर आपको लगता है कि एक्स आपकी जिंदगी में वापस आना चाहता है, तो ईमानदारी से उससे बात करें।
- ये जानें कि वो क्या चाहता है और आप क्या चाहते हैं।
- पुराने रिश्ते में जो खामियां थीं, उन्हें सुधारने के लिए क्या दोनों तैयार हैं?
विज्ञापन
समय लें
- फोटो : Adobe stock
समय लें
- कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले समय लें।
- गुस्से या भ्रम में कोई कदम न उठाएं।
- इस दौरान आप अपनी भावनाओं को अच्छे से समझ सकते हैं।