युवा ऑनलाइन डेटिंग को काफी तवज्जो देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पहली ऑनलाइन डेटिंग के बारे में सोच कर परेशान हो रहे हैं या फिर आपके मन में कई सवाल उठ रहे हैं, तो घबराइए नहीं। हम आपको ऑनलाइन डेटिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को बता रहे हैं। दरअसल, ऑनलाइन डेटिंग के लिए सबसे जरूरी आपकी पिक है। इसलिए, हमेशा प्रोफाइल पिक पर विशेष ध्यान दें। प्रोफाइल फोटो ऐसी न लगाए जिसमें आपका एकाकीपन झलक रहा हो। इसकी जगह दोस्तों के साथ मौज मस्ती वाली प्रोफाइल पिक लगाए। ऑनलाइन डेटिंग में प्रोफाइल पिक ही दिल का दरवाजा होता है।
{"_id":"5d43c07a8ebc3e6ca2660d8f","slug":"relationship-dating-tips-for-couple-online-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 बातें जो आपको ऑनलाइन डेटिंग के वक्त जरूर रखनी चाहिए ध्यान ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
5 बातें जो आपको ऑनलाइन डेटिंग के वक्त जरूर रखनी चाहिए ध्यान
Fri, 02 Aug 2019 01:32 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
online dating
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
dating
आपकी प्रोफाइल फोटो में अगर एकाकीपन झलकेगा तो आपसे ऑनलाइन मिलने वाली लड़की यह समझ जाएगी कि आपका कोई दोस्त नहीं है। ऐसे में आपका इंप्रेसन खराब हो जाएगा। इसके अलावा अपनी प्रोफाइल पिक में किसी महिला के साथ वाली फोटो न लगाए। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप कोई ऐसी फोटो चुन सकते हैं जिसमें आप अपने ग्रुप के साथ फोटो के बीच में हो और खुश नजर आ रहे हों।
online dating
- फोटो : social media
ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप इंटरव्यू देने नहीं बैठे हैं। इसलिए, अपने प्रोफाइल में अपने पसंद और नापंसद का ज्यादा विवरण न दें। ध्यान रखें कि आप अपनी तारीफ खुद ही अपने प्रोफाइल में न करें। इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अपने प्रोफाइल में इस बात का जिक्र न करें कि आप किसी औरत में क्या चीजें पसंद करेंगे। यानी आप अपने पार्टनर में जो खूबियां चाहते हैं उनका जिक्र प्रोफाइल में न करें। इससे आपकी प्रोफाइल बोरिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dating
आप अपने प्रोफाइल को मजेदार बनाए। अपने बारे में कुछ फनी चीज लिख सकते हैं। इसका लड़कियों पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा आप अगर किसी को ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त पहला मैसेज भेज रहे हैं तो बहुत सावधानी बरतें। पहला मैसेज भयानक नहीं होना चाहिए। इस बात को समझे कि आपका पहला मैसेज ही होता है जो आपके संबंध को या तो जोड़ता है या फिर तोड़ता है।
विज्ञापन
meeting dating
आपका पहला मैसेज न ही बहुत लंबा होना चाहिए और न ही छोटा। इसके अलावा ऑनलाइन डेटिंग का पहला मैसेज बहुत गंभीर भी नहीं होना चाहिए। आप हल्के-फुल्के मूड में पहला मैसेज लिखें और ध्यान रखें कि उसमें मजाकिया लहजा हो। पहला मैसेज इमोशनल लिखने से बचें। इससे तनाव उत्पन्न होता है।