Relationship Advice For Happy Married Life: शादीशुदा जोड़ों में मनमुटाव आम बात है। कभी प्यार और कभी तकरार वाले इस रिश्ते को अगर आपसी समझ के साथ चलाया जाए तो रिश्ता मजबूत बना रहता है, लेकिन जब रिश्ते के बीच अहम आ जाता है तो कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। कई बार रिश्ते में ऐसी दरार आ जाती है कि रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी कपल के बीच कोई तकरार या गलतफहमी पैदा हो तो उसे जल्दी से जल्दी सुलझाने का प्रयास किया जाए। यहां शादीशुदा जोड़ों के लिए कुछ सलाह दी जा रही हैं जो रिश्ते में आ रही खटास को दूर करने के काम आ सकती हैं।
Happy Married Life: शादीशुदा कपल के रिश्ते में कभी नहीं आएंगी दूरियां, बस इन तीन बातों को हमेशा रखें याद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:15 PM IST
सार
पति-पत्नी के रिश्ते में अगर मनमुटाव आ जाए तो आपसी मतभेद रिश्तों को खत्म कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कपल आपसी मनमुटाव के बाद मतभेदों को भुलाने की कोशिश करें और अपने रिश्ते के प्यार-सम्मान को खत्म ना होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन