फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर सजेगा नीलामी का मंच: डब्ल्यूपीएल मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, दो भारतीय भी शामिल

Tue, 27 Oct 2026 08:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2026 08:38 AM IST
सार

  • महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 28 अक्तूबर को कोच्चि में होगी।
  • मिनी नीलामी एक ही दिन चलेगी और सभी फ्रेंचाइजी अपने स्क्वाड को मजबूती देना चाहेंगे।
  • इस बार नीलामी में ऐसे में पांच खिलाड़ी हैं जिन पर बड़ी बोली लग सकती है। 

विज्ञापन
Women Premier League 2027 Mini Auction These players could attract high bids with two Indians also in the mix
डब्ल्यूपीएल 2027 मिनी नीलामी - फोटो : IANS/WPL
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 28 अक्तूबर को कोच्चि में होना है। इस बार मिनी नीलामी में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है, जिसमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों पर इस नीलामी में पैसों की जमकर बारिश हो सकती है...  
Trending Videos
Women Premier League 2027 Mini Auction These players could attract high bids with two Indians also in the mix
सोफी डंकले - फोटो : RCB
सोफिया डंकले: इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। डंकले अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं। उन्होंने अपना आधार मूल्य 50 लाख रुपये रखा हुआ है और उन के नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 81 टी20 मैचों में डंकले ने 123 के स्ट्राइक रेट से 1,463 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात अर्धशतक लगाए हैं।
Women Premier League 2027 Mini Auction These players could attract high bids with two Indians also in the mix
सोफी मोलिन्यूक्स - फोटो : WPL
सोफी मोलिन्यूक्स: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के नाम पर भी मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। मोलिन्यूक्स अपनी घूमती गेंदों के दम पर बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए मशहूर हैं। गेंद के साथ वह अंत के ओवरों में बल्ले से भी अहम योगदान देने की काबिलियत रखती हैं। उन्होंने अपना आधार मूल्य 50 लाख रुपये रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women Premier League 2027 Mini Auction These players could attract high bids with two Indians also in the mix
चमारी अट्टापट्टू - फोटो : ACC
चमारी अटापट्टू: श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ समय में दमदार प्रदर्शन किया है। वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी अटैक की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। बल्लेबाजी के साथ वह गेंद से भी अहम योगदान दे सकती हैं। यही वजह है कि उन्हे अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Women Premier League 2027 Mini Auction These players could attract high bids with two Indians also in the mix
स्नेह राणा - फोटो : WPL
स्नेह राणा: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद इस बार मिनी ऑक्शन में स्नेह का भी नाम है। स्नेह राणा भारत की परिस्थितियों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से काफी कारगर साबित होती हैं। इसके साथ ही उन्हें निचेल क्रम में तेजी से रन बटोरने के लिए भी जाना जाता है। स्ने ने अपना आधार मूल्य 30 लाख रुपये रखा है, लेकिन उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed